Maharashtra Lonar Lake Update: अचानक लोनार झील का पानी हुआ लाल, Experts ने कही ये
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 12, 2020 05:32 AM2020-06-12T05:32:40+5:302020-06-12T05:32:40+5:30
महाराष्ट्र के बुलढाना जिले की मशहूर लोनार झील का पानी अचानक लाल रंग में बदल गया है। पहली बार हुए इस बदलाव को देखकर आम लोग और वैज्ञानिक भी हैरान हैं। वहीं, अब एक्सपर्ट्स की राय आने लगी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब झील के पानी का रंग बदला है लेकिन इस बार यह एकदम साफ नजर आ रहा है। लोनार झील संरक्षण एवं विकास समिति के सदस्य गजानन खराट ने सामाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि यह राष्ट्रीय भौगोलिक धरोहर स्मारक है। इसका पानी खारा है और इसका पीएच लेवल 10.5 है। उन्होंने कहा कि ‘‘जलाशय में शैवाल है। पानी के रंग बदलने की वजह लवणता और शैवाल हो सकते हैं।