लाइव न्यूज़ :

JNU हिंसा का जानें पूरा सच, कैसे घुसे कैंपस में नकाबपोश लोग, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 6, 2020 23:47 IST

Open in App
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) एक बार फिर सुर्खियों में है. रविवार (5 जनवरी) को JNU के साबरमती हॉस्टल में जमकर हिंसा हुई है. साबरमती हॉस्टल के फ्रंट गेट के पर शीशों के टुकड़े बिखरे पड़े हुए हैं. साबरमती छात्रावास में रहने वाली एक छात्रा ने दिल दहला देने वाली मंजर की कहानी सुनाते हुए कहा कि पहली बार जेएनयू की लड़कियों पर हमला हुआ है. रविवार शाम जब छात्रावास पर हमला हुआ तो ग्राउंड फ्लोर से लड़कियों की चीखने की आवाजें आ रही थीं. जेएनयू में हिंसा की शुरुआत शनिवार को हुई थी. जेएनयू छात्रसंघ महासचिव सतीश चंद्र ने दावा किया कि JNU के कुछ प्रोफेसरों ने आरएसएस की छात्र ईकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को जेएनयूएसयू के खिलाफ उकसाया जिसके चलते व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई. सतीश कहते हैं, शनिवार को एक प्रशासन से एक बैठक के दौरान उन पर एबीवीपी से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया और उनके चेहरे पर भी वार किया. इस हमले के विरोध में रविवार को जेएनयू के छात्रों द्वारा कैंपस में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ एक बैठक प्रस्तावित थी. जब जेएनयू के छात्र साबरमती हॉस्टल के नजदीक चौराहे पर जमा हो रहे थे तभी एबीवीपी के लोगों ने अचानक रॉड-डंडे-पत्थर से हमला कर दिया. हमले के दौरान लड़कियों को भी नहीं बख्शा गया. जेएनयू के छात्रों का दावा है कि नकाब पहने लोग कैंपस में घुसे और जमकर उत्पात मचाया. यहां के छात्र दिल्ली पुलिस से बेहद नाराज हैं. छात्रों का कहना है कि रविवार रात नकाब पहने लोग जब हमला कर रहे थे तो पुलिस मूकदर्शक बनी हुई थी.
टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?