India forest Fire Explainer | Simlipal forest | Simlipal forest Fire | Odisha | Wildlife
ओडिशा के मयूरभंज का सिमलीपाल नेशनल पार्क भारत ही नहीं दुनिया की अनमोल संपदाओं में से एक है और इन दिनों आग के हवाले है। इस जंगल को 21 रेंज में विभाजित किया गया है। इसके 8 रेंज में आग फैली हुई है। जैव विविधता के लिहाज से बेहद अहम माने जाने वाले सिमलीपाल के जंगल को औषधी का खजाना कहना गलत नहीं होगा। लेकिन देश के इस महत्वपूर्ण अंग को लगभग भुला दिया गया है.. इसके बारे में बात भी नहीं होती। लगातार लग रही यहां आग पर सरकारी तंत्र की नींद नहीं टूटी तो आने वाले दिनों में यह औषधी का खजाना खाक में मिल सकता है। चिंता का विषय यह है कि इस जंगल के दर्द को समझने वाला कोई नहीं है..
2021-03-05 11:40:17