googleNewsNext

Farmers Protest Latest Updates: Delhi-Gurugram Border पर महाजाम, बन सकते हैं 9 अस्थायी जेल

By गुणातीत ओझा | Published: November 27, 2020 12:56 PM2020-11-27T12:56:07+5:302020-11-27T12:58:43+5:30

Highlights'दिल्ली चलो' मार्च के तहत किसान दिल्ली कूच करने केलिए कल से ही डटे हुए हैं।हरियाणा की सड़कों पर किसानों का हल्लाबोल आज शुक्रवार को भी जारी है।

केंद्र सरकार (Central Govt) के कृषि कानूनों (New Farm Laws) के खिलाफ हजारों की संख्या में किसान (Farmers) अलग-अलग जगहों पर सड़क पर उतर आए हैं। 'दिल्ली चलो' (Delhi Chalo) मार्च के तहत किसान दिल्ली कूच करने केलिए कल से ही डटे हुए हैं। गुरुवार से शुरू हुआ पंजाब (Punjab) से लेकर हरियाणा (Haryana) की सड़कों पर किसानों का हल्लाबोल आज शुक्रवार को भी जारी है। किसान दिल्ली कूच करने के लिए अड़े हुए हैं और पुलिस से कई झड़पों के बाद भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। किसानों को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है और कई जगहों पर किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों का भी प्रयोग करना पड़ा। इसके बावजूद भी किसान आगे बढ़ते जा रहे हैं। अब किसान दिल्ली के करीब पहुंच आए हैं और आज किसी भी वक्त राजधानी में प्रवेश कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं किसान आंदोलन से जुड़े सारे लेटेस्ट अपडेट्स...

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनकिसान आंदोलनfarmers protestFarmer Agitation