लाइव न्यूज़ :

Coronavirus India Update: International Flight पर रोक बढ़ी, DGCA ने लगाई 31 मार्च तक पाबंदी

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 27, 2021 14:33 IST

Open in App
भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों  को देखते हुए DGCA ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध (International Flight Ban) को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है.  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले यह पाबंदी 28 फरवरी तक लागू थी लेकिन पिछले दिनों जिस तरह से कोविड के मामलों में तेजी देखने को मिली है उसके बाद DGCA ने इसे एक महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया है. DGCA ने अपने बयान में यह भी कहा है कि किसी विशेष स्थिति में कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को उड़ान भरने की अनुमति दी जा सकती है. देश में मार्च, 2020 से ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित हैं, हालांकि कुछ विमानों को वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से यात्रियों को लाने के लिए उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी.डीजीसीए ने शुक्रवार देर शाम इस बाबत दिशा-निर्देश जारी किए. उनके द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 'भारत से' और 'भारत के लिए'अनुसूचित अंतराराष्ट्रीय यात्राओं को 31 मार्च 2021, रात 11 बजकर 59 मिनट तक के लिए निलंबित किया जाता है. हालांकि DGCA ने इसके साथ यह भी कहा कि विशेष परिस्थितियों में चुनिंदा मार्गों पर उड़ानों को अनुमति दी जा सकती है.  इस बीच भारत और कई अन्य देशों के बीच हुए एयर बबल समझौते के बाद जुलाई, 2020 से ही कुछ विमानों को उड़ान भरने की अनुमाति दी गई थी.कोविड-19 के बदलते हालातों के बीच समय समय पर इसमें बदलाव किए जाते रहे हैं. घरेलू उड़ानों को अनुमति तो दे दी गई है लेकिन पहले के मुकाबले इनकी संख्या कम है.DGCA ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध से माल वाहक वाहनों को बाहर रखा है.अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 मार्च, 2020 तक बढ़ाया गया प्रतिबंध माला वाहक वाहनों पर लागू नहीं होता है.विश्व के कई देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा तेजी से बढ़ रहा है. भारत में भी कोरोना संक्रमण की दर में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. उधर, देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,488 नए केस सामने आए हैं जबकि 113 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 12771 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.  
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos