लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Stage 3 in India: AIIMS के रणदीप गुलेरिया के बयान पर Health Ministry का Clarification

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 7, 2020 09:30 IST

Open in App
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 704 नये मामले सामने आए हैं। इसी के साथ 6 अप्रैल की शाम तक कोविड-19 से प्रभावित लोगों की संख्या 4,281 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या 111 पर पहुंच गई है। ऐसे में बड़ा सवाल उठता था कि क्या भारत अब कोरोना के स्टेज 3 में पहुंच चुका है यानी क्या कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है।स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने इस आशंका का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ‘भारत अभी दूसरे ओर तीसरे चरण के बीच की स्थिति में है। तीसरे चरण में पहुंचने से रोकने के लिये ही समेकित प्रयास किये जा रहे हैं।'अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अब तक कुल संक्रमित लोगों में 1445 वे मरीज हैं जो तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में या तो शामिल हुये या शामिल होने वालों के संपर्क में आये। लव अग्रवाल एम्स के निदेशव डॉ रणदीप गुलेरिया के एक बयान पर स्पष्टीकरण दे रहे थे। अग्रवाल ने कहा कि डा गुलेरिया ने संक्रमण की अधिकता वाले स्थान विशेष के बारे में व्यापक संक्रमण की बात कही है। इसका अर्थ यह नहीं है कि संक्रमण तीसरे चरण में पहुंच गया है।
टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम