लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu से Congress MP H Vasantkumar का Covid 19 से निधन, PM Modi ने जताया दुख

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 28, 2020 22:56 IST

Open in App
तमिलनाडु (Tamilnadu) के कन्याकुमारी से कांग्रेस (Congress) सांसद एच वसंतकुमार का निधन हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि वसंतकुमार को कोरोना (coronavirus) से संक्रमित थे। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित वसंतकुमार को भर्ती कराया गया था। सांसद के निधन पर कांग्रेस ने दुख जताया है। पार्टी ने दुख जताते हुए कहा, ''वसंतकुमार के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। एक कट्टर कांग्रेसी, जनता का सच्चा नेता और प्रिय सांसद। कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्य और उनके अनुयायी उन्हें मिस करेंगे। दुःख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।'' वहीं, डॉक्टरों ने बताया कि सांसद को निमोनिया हो गया था, जिसके बाद से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी संवेदना जताते हुए लिखा, 'लोकसभा सांसद श्री एच वसंतकुमार जी के निधन से दुखी हूँ। व्यापार और समाज सेवा के प्रयासों में उनकी प्रगति उल्लेखनीय थी। उनके साथ मेरी बातचीत के दौरान मैंने हमेशा उन्हें तमिलनाडु की प्रगति के प्रति उनके जुनून को देखा है। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना, शांति।' बता दें कि वसंतकुमार पहली बार 2019 में सांसद चुने गए थे। इससे पहले वह दो बार विधायक रहे थे।
टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos