लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Counting Live Updates: देर रात तक जारी रह सकती है वोटों की गिनती

By गुणातीत ओझा | Updated: November 10, 2020 15:47 IST

Open in App
बिहार में 243 सीटों पर मतों की गिनती जारी है। सभी सीटों पर आए रूझानों के मुताबिक, अब भाजापा और जदयू की एनडीए आगे चल रही है। इससे पहले राजद, कांग्रेस और लेफ्ट का महागठबंधन आगे था। हर घंटे हालात बदल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी सीटों के रुझान आ गए हैं। रुझानों में NDA 130 सीटों पर आगे है और महागठबंधन 102 सीटों पर आगे है। बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बिहार में लगातार गिनती हो रही है और राउंडवार नतीजे बताए जा रहे हैं। अभी तक एक करोड़ से अधिक वोट गिने जा चुके हैं। कोरोना संकट के कारण काउंटिंग बूथ की संख्या बढ़ी है, साथ ही हॉल में कम टेबल पर गिनती हो रही है।इस बार 19 से 51 राउंड तक वोटों की गिनती होनी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, देर रात तक ही फाइनल नतीजे आएंगे। ईवीएम को लेकर उठ रहे सवालों पर चुनाव आयोग ने कहा कि EVM बिल्कुल सही है और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसको मंजूरी दी है। ऐसे में किसी भी दल द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाना गलत है।
टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Polls: नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दिलाई लालू-राबड़ी सरकार की यादें, कहा- 2005 से पहले बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था

भारतबिहार विधानसभा चुनावः कई विधायक होंगे बेटिकट, भाजपा, जदयू, कांग्रेस और राजद में हड़कंप, उम्रदराज विधायकों पर संकट, बेटे-बेटियों को आगे करने की कोशिश

भारतबिहार विधानसभा चुनावः महागठबंधन में सीट को लेकर सिर फुटव्वल?, 15 सितंबर को उम्मीद, सोनिया गांधी और लालू प्रसाद यादव की भूमिका अहम

भारतपटना हाईकोर्ट ने रद्द किया 4638 सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति का विज्ञापन, दिया नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का आदेश

भारतBihar Crisis: 'जनता देगी नीतीश को जवाब', गठबंधन टूटने के बाद बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी