लाइव न्यूज़ :

Coronavirus के कहर के बीच Donald Trump ने PM Modi से मांगी Hydroxychloroquine Tablets

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 5, 2020 12:58 IST

Open in App
कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर लंबी बातचीत की कोविड-19 से निपटने के उपायों पर चर्चा की। इसके अलावा ट्रंप ने पीएम मोदी से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट्स मुहैया कराने का भी अनुरोध किया है। आपको बता दें कि इस टेबलेट का इस्तेमाल कोविड-19 के मरीजों के इलाज में किया जा सकता है। दरअसल, कोरोना वायरस से लड़ने में मदद करने वाली मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वाइन के निर्यात पर भारत सरकार ने रोक लगा दी है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट्स मुहैया करवाने का अनुरोध किया है। भारत इसे रिलीज करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। ट्रंप ने कहा, 'भारत बड़ी मात्रा में इस दवा को बनाता है। भारत की जनसंख्या 1 अरब से ज्यादा है. उन्हें अपने लोगों के लिए भी इसकी जरूरत होगी. मैंने पीएम मोदी से कहा है कि अगर वो हमारे ऑर्डर को भेजते हैं तो मैं आभारी रहूंगा.' ट्रंप ने साथ ही कहा कि वह भी इस दवा को खाना चाहेंगे।
टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया