लाइव न्यूज़ :

आपको मिली सजा बनाती है आपको होशियार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 16, 2018 11:32 IST

Open in App
जब छोटे थे... तो स्कूल में होमवर्क पूरा न करने पर या कोई शरारत करने पर टीचर क्या करती थी? कान पकड़कर ऊठक-बैठक करवाती थी! अब दावा किया जा रहा है कि थोड़ी देर की वो सजा आपका कितना फायेदा कर गई... कान खींचना दिमाग के याद रखने की क्षमता बढ़ाता है। भारतीय स्कूलों की पुरानी सजा को आज अमेरिका में सुपर ब्रेन योगा कहा जा रहा है इंटरनेट पर ऊठक-बैठक से दिमाग तेज होने का दावा करती कई रिसर्च मौजूद हैं। 2014 में इंटरनेशनल जरनल ऑफ योगा ने भी एक रिसर्च की थी। इसके लिए 30 लोगों से 108 बार कान पकड़कर ऊठक-बैठक लगवाई गई। इसके बाद पाया गया कि इन लोगों में तनाव कम था और ये अपने आस-पास चीज़ों को लेकर ज़्यादा सतर्क थे.. ये एक्सरसाइज कराने के बाद जब मरीज के दिमाग का EEG कराया गया तो ये पाया गया उसके दाएं और बाएं दिमाग एक तर्ज पर काम कर रहे थे। हमारे कानों में बहुत ही ताकतवर  एक्युपंक्चर पॉइन्ट्स होते हैं। कानों को दबाने पर निकली ऊर्जा सीधे दिमाग तक पहुंचती है। ये ऊर्जा दिमाग की ग्रंथियों और कोशिकाओं को सक्रिय करती है, जिस वजह से दिमाग की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है और दिमाग ज्यादा बेहतर तरीके से जानकारी संजो पाता है।
टॅग्स :योगहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब