googleNewsNext

Gestational Diabetes के कारण, लक्षण, नुकसान और बचने के उपाय

By उस्मान | Published: April 12, 2018 11:27 AM2018-04-12T11:27:43+5:302018-04-12T11:27:43+5:30

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है। भारत में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज क�..

डायबिटीज एक गंभीर समस्या है। भारत में यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है लेकिन गर्भावस्था में डायबिटीज होने का अधिक खतरा होता है। इस दौरान होने वाली डायबिटीज को जेस्टेशनल डायबिटीज यानी गर्भावस्था में होने वाली डायबिटीज कहा जाता है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में बाधा आ सकती है। प्रेगनेंसी के दौरान महिला का वजन अधिक होने से भी जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर के अनुसार, यह जरूरी नहीं है कि प्रेगनेंसी के दौरान ही डायबिटीज हो, कई बार इससे पहले ही आपको डायबिटीज हो जाती है लेकिन नियमित जांच ना कराने से आपको पता नहीं चल पाता, जिससे प्रेगनेंसी के बाद ये और अधिक बढ़ जाती है।

टॅग्स :डायबिटीजDiabetes