लाइव न्यूज़ :

The Family Man 2 Teaser: इस दिन रिलीज होगी 'द फैमिली मैन 2'

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 14, 2021 16:31 IST

Open in App
आखिरकार जिसका इंतज़ार था वो घड़ी आ ही गई है. मनोज बाजपेयी की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज बना हुआ था. ऐसे में सीरीज का टीजर रिलीज़ हो गया है.  ‘द फैमिली मैन 2’की पहली ही झलक काफी धमाकेदार लग रही है.  1 मिनट के इस टीज़र में हर कोई 'श्री' का किरदार निभा रहे मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) को ढूंढ रहा है. चाहे वो उनके घरवाले हो या फिर स्पेशल एजेंसी ‘टास्क’ के उनके सहयोगी. टीज़र देख के तो यही लग रहा है की इस बार बड़ा धमाका होने वाला है.  नए साल के मौके पर भी मनोज बाजपेयी ने द फैमिली मैन 2 की एक झलक दिखाई थी जिसमें बॉम्ब नज़र आ रहा था. तभी अंदाज़ा हो गया था कि मनोज जल्द ही इस सीरीज़ के सीज़न 2 के साथ धमाका करेंगे. और अब टीज़र रिलीज़ हो चुका है. और जल्द ही ट्रेलर भी आ जाएगा. वहीं इस टीज़र के रिलीज़ होने के साथ  ट्रेलर के रिलीज़ होने की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है. 19 जनवरी को ट्रेलर रिलीज़ होगा. टीज़र देखकर वैसे भी ट्रेलर देखने की excitement काफी बड गई है.  आपको बता दें कि इस वेब सीरीज़ के पहले सीज़न को भी काफी पसंद किया गया था. जो 2019 में रिलीज़ हुआ. लीड रोल प्ले किया था मनोज बाजपेयी ने. जो एक सीक्रेट एजेंट की भूमिका में थे. सीरीज का क्लाइमैक्स सस्पेंस से भरा था  लिहाज़ा तभी से लोगों में इसके दूसरे सीज़न को लेकर उत्सुकता बनी हुई थी वहीं अब वो इंतज़ार खत्म होने वाला है. मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) के अलावा इसमें समांथा अक्कीनेनी (Samantha Akkineni), Priyamani Iyer श्रेया धनवंतरी, शरद केलकर, शारिब हाशमी, दर्शन कुमार जैसे कलाकार नजर आएंगे.  ये सीरीज 12 February 2021 को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी.  
टॅग्स :मनोज बाजपेईअमेज़न प्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAWS outage: अमेज़न क्लाउड सेवा समस्या से प्रभावित साइटों और ऐप्स की पूरी सूची देखें

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड देख निराश हुए दर्शक, मुन्ना भैया का भौकाल फुस्स...

भारतAdalat Censor Board OTT: नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम के ओटीटी मंचों और सोशल मीडिया नेटवर्क पर फिल्म प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र देने का अधिकार किसे, कोर्ट ने सीबीएफसी से पूछा

बॉलीवुड चुस्कीMirzapur 3 on OTT: कब ओटीटी पर दस्तक देगी 'मिर्जापुर 3', फैन्स के लिए नया अपडेट आया सामने

बॉलीवुड चुस्कीअमेजन प्राइम वीडियो ने खोला फिल्म-सीरीज का पिटारा; मिर्जापुर 3, पंचायत 3, पाताल लोक 2 समेत रिलीज होंगी है सीरीज, पढ़ें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?