लाइव न्यूज़ :

जिंदगी का सबसे मुश्किल किरदार है ये, आने वाली फिल्म से बदलेगी लोगो की सोच

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 21, 2017 14:46 IST

Open in App
आने वाली फिल्म 'रक्तधार' में किन्नर का किरदार निभा रहे अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा है कि वह उम्मीद करते हैं कि ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक दिन विश्व बेहतर होगा और समान अधिकार देने वाला बन जाएगा। 'रक्तधार' प्रेम, राजनीति, बदला और भारतीय समाज में रहने वाले ट्रांसजेंडरों की ओर नजरिया बदलने की ज़रूरत पर बनी फिल्म है फिल्म के विषय के बारे में पूछे जाने पर शक्ति ने कहा, 'मेरा मानना है कि छोटी-छोटी चीजों से भी बदलाव लाया जा सकता है। रक्तधार एक बड़े बजट की फिल्म नहीं है, लेकिन मुझे यकीन है कि हम जो संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं, लोग उसे समझेंगे और स्वीकार करेंगे। मैं आशा करता हूं कि लोग अपने नजरिए में बदलाव लाएंगे और उन्हें (ट्रांसजेंडरों को) समान निगाह से देखेंगे।' निर्देशक अजीत वर्मा ने कहा कि अगर फिल्म ट्रांसजेंडरों के प्रति समाज के दृष्टिकोण में एक सकारात्मक बदलाव लाती है तो वह इसे फिल्म की सफलता समझेंगे। उन्होंने कहा, 'ट्रांसजेंडर सम्मान के अपने अधिकार से वंचित किए गए हैं और हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह सिलसिला हमारे समाज में अब लंबे समय तक न चले। अगर हम यह करने में सफल होते हैं, तो हम मानेंगे कि रक्तधार सफल रही है | 
टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!