लाइव न्यूज़ :

'टाइगर जिंदा है' के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ फिर आ रहे है एक साथ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 19, 2018 21:02 IST

Open in App
कैटरीना कैफ एक बार फिर बहुत जल्द सलमान खान के साथ नजर आ सकती हैं। निर्देशक अली अब्बास जफर एक बार फिर अपनी फिल्म ‘भारत’ में सलमान खान के अपोजिट कटरीना कैफ को कास्ट करने की सोच रहे हैं। अली अब्बास जफर ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘मैंने अभी तक कास्ट फाइनल नहीं की है लेकिन मैं जब भी इस फिल्म की हीरोइन के बारे में सोचता हूं तो मेरे दिमाग में हमेशा से ही कटरीना रहती है।वो मेरी करीबी दोस्त हैं और मैं उनसे कुछ भी कह सकता हूं, वो मुझसे कुछ भी कह सकती हैं। हां, हम हमेशा साथ में काम नहीं कर सकते लेकिन जब भी मुझे लगेगा कि वो इस रोल के लिए बिल्कुल फिट हैं तो मैं उन्हें इस फिल्म का ऑफर दे सकता हूं। फैंस के बीच टाइगर सलमान खान और टाइगरेस कैटरीना की जोड़ी काफी हिट है। सलमान खान ने टाइगर की सफलता का श्रेय कटरीना को दिया था। ऐसे में दोनों की जोड़ी का पर्दे पर आना एक जबरदस्त हिट बनाता है.सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ इन दिनों चर्चा में है. सिर्फ इसलिए ही नहीं कि वो इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं बल्कि इसलिए भी कि इस फिल्म को सलमान खान के बहनोई बना रहे हैं। ये फिल्म अपने नाम की वजह से भी विवादों में घिरती नजर आई थी।
टॅग्स :सलमान खानटाइगर जिंदा है
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?