googleNewsNext

Bansi Kaul Death: रंगकर्मी बंसी कौल का निधन, Rang Vidushak के थे संस्थापक

By धीरज पाल | Published: February 6, 2021 03:34 PM2021-02-06T15:34:42+5:302021-02-06T15:35:05+5:30

देश के बेहद मशहूर रंगकर्मी बंसी कौल का शनिवार की सुबह निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सुनते ही देश भर के रंगकर्मियों के बीच शोक छा गया है। बंसी कौल के निधन की खबर शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर लोग शेयर करने लगे। बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने ट्वीट कर दुख जताया है। अशोक पंडित ने लिखा कि साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता रंगमंच के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक बंसी कौल जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हुं। जो भोपाल में एक रंगमंच समूह और रंगमंच संस्थान रंग विदूषक के संस्थापक भी थे। उनके निधन से रंगमंच की दुनिया का बहुत बड़ी क्षति हुई है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपbollywood news