googleNewsNext

अप्रैल की इस तारीख को होगी मलाइका-अर्जुन की शादी, देखें खास वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 29, 2019 09:36 AM2019-03-29T09:36:53+5:302019-03-29T09:36:53+5:30

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के इश्क के चर्चे बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। खबरें है कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि दोनों ने खुद इसपर खुलकर कभी कुछ नहीं कहा। दोनों को अक्सर साथ भी देखा जाता है। ये कपल दबी जुबां में अपने प्यार को स्वीकार भी कर चुका है। अब ये दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं। जी हा अपने से 12 साल छोटे अर्जुन से मलाइका अप्रैल में शादी करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दोनों 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि अर्जुन और मलाइका की तरफ से अब तक किसी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन खबरों का बजार इस खबर से गरम है.

टॅग्स :अर्जुन कपूरArjun Kapoor