लाइव न्यूज़ :

Jiah Khan की बहन का Sajid Khan पर बड़ा आरोप- बोली- फिल्म Housefull शूटिंग के दौरान कहा था टॉप उतारो

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 19, 2021 14:53 IST

Open in App
बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की जिंदगी पर बनी डॉक्युमेंट्री ‘डेथ इन बॉलीवुड’ हाल ही में यूके में रिलीज की गई. BBC पर आई इस डॉक्युमेंट्री के दूसरे एपिसोड में जिया की बहन करिश्मा ने डायरेक्टर साजिद खान पर एक्ट्रेस के साथ सेक्शुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाया है. करिश्मा के अनुसार, अपने साथ हुए इस दुर्व्यवहार के बाद जिया घर आकर खूब रोई थीं. एक्ट्रेस की बहन ने ये भी बताया कि साजिद ने उनका फायदा उठाने की भी बहुत कोशिश की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ जिया की बहन करिश्मा बताती हैं कि, रिहर्सल के दौरान जब जिया स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं, उसी समय साजिद ने जिया से टॉप उतारने के लिए कहा था. उसे समझ नहीं आया था कि क्या करना है. उसने कहा था कि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है और ये सब हो रहा है. वह घर आई और रोने लगी. ये किस्सा हाउसफल फिल्म की शूटिंग के दौरान का है. डेथ इन बॉलीवुड नाम से एक वीडियो मे वह कह रही हैं कि- मैं इस फिल्म के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हूं. अगर मैं शो छोड़ूंगी तो मुझे धमकाया जाएगा. मेरा नाम बदनाम करने की कोशिश की जाएगी. अगर मैं फिल्म में रहती हूं तो मेरे साथ यौन उत्पीड़न किया जाएगा. हर तरफ से वो फंस ही रही थी. इसलिए उसने फिल्म में काम किया. करिश्मा अपने साथ हुए एक वाकये के बारे में भी बताती हैं. वह कहती हैं कि, “मुझे याद है जब साजिद खान के घर अपनी बड़ी बहन जिया के साथ गई थी. मुझे याद है उस समय मैं सिर्फ 16 साल की थी. मैने सिर्फ स्ट्रैपी टॉप पहना हुआ था. साजिद ने मुझे घूरा और कहा कि, ‘ओह इसे सेक्स चाहिए’. उसी समय मेरी बहन जिया खान मेरे बचाव में आ गई थी. उसने कहा, नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है, तुम ये किस बारे में बात कर रहे हो. इस पर साजिद ने कहा कि, देखो तो वो कैसे बैठी है. इस पर मेरी बहन ने कहा कि नहीं वो मासूम है, वो यंग है उसे अभी ये पता भी नहीं है कि उसे क्या करना चाहिए. इसके बाद थोड़ी ही देर में हम वहां से चले गए थे. आपको बता दें, जिया ने साजिद खान के साथ ‘हाउसफुल’ में काम किया था. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रितेश देशमुख और लारा दत्ता नजर आईं थीं. वही 2018 में शुरू हुए #MeToo मूमेंट के तहत साजिद खान पर कई  महिलाओं ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे. जिसमें सलोनी चोपड़ा, राचेल व्हाइट, अहाना कुमरा, मंदाना करीमी, मॉडल पाउला और एक पत्रकार शामिल थी. इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने भी साजिद को घटिया आदमी बताया था.   साल 2013 में बॉलिवुड की उभरती अदाकारा जिया खान ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में जिया की मां राबिया अमीन ने खुले तौर पर जिया की हत्या के लिए आदित्य पंचोली के बेटे सूरज को जिम्मेदार माना था और कहा था कि बॉलिवुड की पावरफुल लॉबी सूरज को बचाने की मदद कर रही है. इस मामले में पुलिस ने कई महीनों तक जांच भी की थी और सूरज पंचोली को गिरफ्तार भी किया था, हालांकि उन्हें एक महीने बाद जमानत मिल गई थी. बाद में जिया खान की मौत का मामला जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया गया.
टॅग्स :जिया खानसाजिद खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया खान का आखिरी पत्र, 'सपनों को अलविदा कहकर जा रही हूं'...6 पन्नों में बयां किया था दर्द

बॉलीवुड चुस्कीjiah khan suicide case: बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने अपने पहले पोस्ट में लिखी यह बात, फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देंगी जिया खान की मॉं

बॉलीवुड चुस्कीजिया खान सुसाइड केस में 10 साल बाद आया फैसला, सूरज पंचोली को सीबीआई कोर्ट ने सबूतों की कमी के चलते किया बरी

भारतजिया खान सुसाइड केस में 10 साल बाद फैसला आया है

बॉलीवुड चुस्कीजिया खान आत्महत्या मामलाः 12.30 बजे विशेष सीबीआई अदालत सुनाएगी फैसला, लिखित दलीलें रखना चाहती हैं अभिनेत्री की माँ राबिया खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?