05:45 PM
अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता और उत्तर बंगाल, पूर्वोत्तर के बीच चलने वाली सभी ट्रेनें संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों को देखते हुए निलंबित की गईं।
05:28 PM
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों से संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान हिंसा रोकने, लोगों की सुरक्षा करने और संपत्तियों को नुकसान होने से रोकने को कहा।
05:10 PM
दिल्ली महिला आयोग प्रमुख ने देश के नागरिकों के नाम लिखा खुला खत
04:58 PM
असम में हिंसा के दौरान पुलिस ने 136 मामले दर्ज किए गए, 190 लोगों को गिरफ्तार किया गया : हिमंत बिश्व सरमा।
04:43 PM
प्रदर्शन के नाम पर आगजनी और आम लोगों को असुविधा को उचित नहीं ठहराया जा सकता है: भाजपा।
03:47 PM
सेंगर एक शक्तिशाली व्यक्ति था, पीड़िता महानगरीय शिक्षित क्षेत्र की नहीं बल्कि गांव की लड़की थी, जिसकी वजह से मामला दर्ज कराने में देर हुई : अदालत।
03:47 PM
बीएसई सेंसेक्स 70.99 अंक गिरकर 40,938.72 अंक पर; निफ्टी 12,050 अंक के आसपास बंद।