लाइव न्यूज़ :

आज यूपी में 'नो नॉन-वेज डे'; नहीं खरीद पाएंगे मांस, जानें क्या है वजह

By अंजली चौहान | Updated: November 25, 2023 09:46 IST

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, आज राज्य के सभी बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद रहेंगी।

Open in App

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज कहीं भी मांस नहीं बिकेगा और न लोग मांस खा पाएंगे। सरकार ने 25 नवंबर को नो नॉन वेज डे घोषित किया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने साधु टीएल वासवानी की जयंती के अवसर पर 25 नवंबर को "नो नॉन-वेज डे" घोषित किया। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, आज राज्य के सभी बूचड़खाने और मांस की दुकानें बंद रहेंगी।

अधिसूचना में कहा गया है कि साधु टीएल वासवानी की जयंती के सम्मान में और प्रतिष्ठित नेताओं द्वारा वकालत किए गए अहिंसा के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए, 25 नवंबर को "नो नॉन-वेज डे" मनाया जाएगा।

कौन हैं साधु टीएल वासवानी?

मीरा आंदोलन शुरू करने वाले शिक्षाविद् साधु थानवरदास लीलाराम वासवानी का जन्म 25 नवंबर, 1879 को हुआ था। हैदराबाद सिंध (अब पाकिस्तान में) में एक सिंधी परिवार में जन्मे, उन्होंने देश में महिलाओं की शिक्षा और मुक्ति के लिए आवाज उठाई। एक प्रतिभाशाली वक्ता और लेखक, वासवानी ने शाकाहारी जीवन शैली की भी वकालत की।

वासवानी का 16 जनवरी, 1966 को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके जीवन और शिक्षण को समर्पित एक संग्रहालय पुणे में खोला गया। 25 नवंबर को साधु वासवानी के जन्मदिन को अंतर्राष्ट्रीय मांस रहित दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमांसाहारी खानायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत