लाइव न्यूज़ :

Hindu Gaurav Diwas: 'हिंदू गौरव दिवस' पर पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह को याद कर रहे हैं, सीएम योगी ने कहा-अपनी राजगद्दी प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दी थी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 21, 2023 18:21 IST

Hindu Gaurav Diwas: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रभु श्रीराम जब अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, तब कल्याण सिंह जी की आत्मा हम सभी को आशीर्वाद देगी।

Open in App
ठळक मुद्दे कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित 'हिंदू गौरव दिवस' समारोह को संबोधित कर रहे थे।श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ने अपनी राजगद्दी प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दी थी।आज प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।

अलीगढ़ः यूपी के पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह की दूसरी पुण्य तिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम 'हिंदू गौरव दिवस' पर यूपी के पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह को याद कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए बहुत प्रयास किए।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास, विरासत का सम्मान और भारत की राष्ट्रीयता का विकास। हम राज्य और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 1991 में उत्तर प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनी। यहां के लोगों को एहसास हुआ कि किस तरह की सुरक्षा और सुशासन होना चाहिए।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रभु श्रीराम जब अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, तब कल्याण सिंह जी की आत्मा हम सभी को आशीर्वाद देगी। मुख्यमंत्री योगी ने यहां प्रदर्शनी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित 'हिंदू गौरव दिवस' समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ने अपनी राजगद्दी प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दी थी।” आदित्यनाथ ने कहा, “राम मंदिर के लिए 1990 से लेकर 1992 और उसके बाद तक चले अभियान का परिणाम है कि आज प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।”

एक आधिकारिक बयान के अनुसार अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “ जनवरी 2024 में पांच सौ वर्षों का इंतजार समाप्त करके जब भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर हमें आशीर्वाद दे रहे होंगे तो श्रद्धेय बाबूजी की आत्मा को असीम संतुष्टि मिलेगी। उनकी (कल्‍याण सिंह) आत्मा हमें आशीर्वाद देगी कि जिस सपने के लिए उन्होंने राजसत्ता को छोड़ा था, आज वो साकार हो गया।”

योगी ने कहा कि “कल्याण सिंह को जब भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर विचार व्यक्त करने का अवसर मिला तो उन्होंने हर बार इस बात को स्पष्टता के साथ कहा कि पेट को आहार, मन को प्यार, मस्तिष्क को विचार और आत्मा को संस्कार का समुच्चय ही एकात्म मानववाद है। इसी के अनुसार कल्याण सिंह जी ने अपना जीवन जिया।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय बाबूजी की आज दूसरी पुण्यतिथि को हम हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाकर उन्हें स्मरण कर रहे हैं। आज विश्व उद्यमिता दिवस और नागपंचमी का पवित्र पर्व भी है, इसलिए यह दिन अद्भुत है। योगी ने विश्व उद्यमिता दिवस पर भारत के करोड़ों उद्यमियों को धन्यवाद और बधाई दी और कहा कि पूरी दुनिया में मेक इन इंडिया की धमक बढ़ी है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशअलीगढ़BJPलखनऊअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत