लाइव न्यूज़ :

भीषण हादसा! गाजियाबाद के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्कूल बस और एसयूवी में टक्कर, 6 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 11, 2023 10:38 IST

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक स्कूल बस के एसयूवी गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई।

Open in App

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस के एक एसयूवी से टकरा जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस गलत दिशा से आ रही थी, तभी सुबह राहुल विहार के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर उसकी एसयूवी से टक्कर हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा, 'टक्कर के परिणामस्वरूप कार के दरवाजे काटकर शवों को निकाला गया।'

गाजियाबाद के पुलिस उपायुक्त देहात शुभम पटेल ने कहा, 'आठ लोगों में से छह की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है और एफआईआर में कड़ी धाराएं लगाई जा रही हैं।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारगाजियाबादसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत