लाइव न्यूज़ :

स्विट्जरलैण्ड घूम रही हैं जाह्नवी कपूर, आप भी इन 5 जगहों पर ले सकते हैं प्राकृतिक नजारों का मजा

By मेघना वर्मा | Updated: September 19, 2018 11:18 IST

चारों ओर सिर्फ पहाड़ के नजारे आपको शहर के शोर-शराबे से दूर ले आते हैं।

Open in App

धड़क फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर इन दिनों स्विट्जरलैण्ड की सैर कर रही हैं। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ जाह्नवी अपने काम से कुछ दिनों के लिए छुट्टियां लेकर स्विट्जरलैण्ड की हसीन वादियों के बीच हैं। आपको बता दें स्विट्जरलैण्ड ना सिर्फ प्राकृतिक रुप से खूबसूरत है बल्कि वहां का मौसम आपको शहर की भाग-दौड़े से दूर भी रखता है। आज हम आपको स्विट्जरलैण्ड की कुछ ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप सोलो या अपने दोस्तों के साथ सफर कर सकती हैं।   

1. जंगफ्रोज

स्विट्जरलैंड की खूबसूरती और भी हसीन लगती है जब आप इसे ऊंचाई से देखते हैं। जंगफ्रोज, एक ऐसी ही जगह है जो आपको प्रकृति के और करीब ले जाएगी। इस जगह को यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत श्रंखला बताया गया है। यहां यूरोप का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन भी मौजूद है। पहाड़ों को काटती हुई ऊपर जाती इस ट्रेन से आप कई प्राकृति दृश्य देख सकते हैं। गर्मियों में आप यहां आईस स्कींग का लुफ्त उठा सकते है। यहां बॉलीबुड रेस्त्रां बना है जो 15 अप्रैल से 15 सितंबर के बीच खुलता है। 

2. जरमैट

स्‍विटजरलैंड का जरमैट एरिया भी आपके दिल को छू जाएगा। चूंकी ये एक पहाड़ी इलाका है इसलिए इसके आस-पास आपको हरियाली और ठंड के दिनों में बर्फ देखने को मिलेगी। चारों ओर सिर्फ पहाड़ के नजारे आपको शहर के शोर-शराबे से दूर ले आते हैं। अगर आपको नेचर से प्यार है तो ये जगह आपके लिए स्‍वर्ग से कम नहीं है। आप यहां क्‍लाइम्‍बिंग और स्‍कीइंग का लुत्‍फ उठा सकते हैं। यहां पर पिरामिड आकार में बनी मैटरहॉर्न चोटी काफी फेमस है।

3. शिल्थॉर्न ग्लेशियर

इसे दुनिया के कुछ सबसे सुन्दर ग्लेशियर में से एक भी कहा जाता है। पाइन ग्लोरिया नामक राइड से आप पूरे ग्लेशियर का व्यू ले सकते हैं। इन पड़ावों पर रुककर आप शिल्थॉर्न की खूबसूरती को अपने कैमरे में भी कैद कर सकते हैं। इन पड़ावों पर आपको खूबसूरत नजारों के साथ स्वादिष्ट पकवान भी खाने को मिलेगा। जिसे आप हसीन वादियों के बीच एंज्वॉय कर सकते हैं। 

4. जंगफ्राउ माउंटेन का किनारा

स्‍विटजरलैंड के सबसे फेमस माउंटेन जंगफ्राउ के आसपास का यह इलाका पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। हालांकि इस इलाके में कोई गांव या बस्ती नहीं है तो यहां लोगों की भीड़ ज्यादा नहीं होती सिर्फ पर्यटक इस जगह पर आपको बखूबी देखने को मिल जाएंगे। 

5. ग्लेशियर ग्रोटो

यहां आपको कई सुंदर गुफाएं देखने को मिलेंगी। इन गुफाओं की दीवारों पर  8,450 लेम्पस जगमगाते हैं। यहां आपको करिश्मा कपूर, वीरेंद्र सहवाग से लेकर कई भारतीय हस्तियों के ट्रैडीशनल ड्रैसेज में फोटाज दिखाई दे जाएंगे।

टॅग्स :जाह्ववी कपूरट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू: परफेक्ट 'मसाला' फैमिली एंटरटेनर! त्योहार का मज़ा दोगुना!

बॉलीवुड चुस्की'परम सुंदरी' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 80 करोड़ के पार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग...

बॉलीवुड चुस्कीइंटरनेट पर छाया 'परम सुंदरी' जान्हवी कपूर का ग्लैमरस लुक, मिनी स्कर्ट में कहर ढ़ा रहीं एक्ट्रेस!

ज़रा हटकेVIDEO: जाह्नवी कपूर ने दही हांडी फोड़ते हुए लगाया भारत माता की जय का नारा, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDevara Box Office Day 3: वीकेंड में 'देवरा' की बंपर कमाई, 250 करोड़ के पार...

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते