लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस विशेष: इस मंदिर में दिखता है देशभक्ति का रंग, फहरता है 293 फीट ऊंचा तिरंगा

By धीरज पाल | Updated: January 25, 2018 18:30 IST

इस मंदिर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती के मौके पर पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा सबसे बड़े तिरंगे फहराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमंदिर भगवान शिव को समर्पित हैमंदिर के परिसर में देश के सबसे ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है।मंदिर से जुड़ी है स्वतंत्रता सेनानियों की जड़ें

इस साल भारत अपना 69वें गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर देश का रंग एक अद्भूुत मंदिर में देख सकते हैं। झारखंड की राजधानी रांची में स्थित पहाड़ी मंदिर एक खास मंदिर है जो हमारे धर्म और राष्ट्र का प्रतीक है। यहां आपको भगवान की भक्ति के साथ देश प्रेम का भाव भी देखने को मिलेगा। पहाड़ी मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। पहाड़ की चोटी पर स्थित भगवान शिव के यह मंदिर जो कभी अंग्रेजों के कब्जे में हुआ करता था। इस पहाड़ को पहले फांसी 'टोंगरी' के नाम से जाना जाता था। क्योंकि यहां स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई थी।

मंदिर के बारे में

पहाड़ी मंदिर का निर्माण 1842 में कर्नल ओन्सेल ने कराया था। मंदिर रांची रेलवे स्टेशन से 7 किलोमीटर की दूर पर स्थित है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर समुद्र तल से लगभग 2140 मीटर पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको 300 सीढियां चढ़नी पड़ती है। पहाड़ की चोटी पर स्थित होने की वजह से यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का बेहतरीन नराजा देखने को मिलेगा। मंदिर में भगवान शिव के अलावा कई देवी-देवताओं के मंदिर भी स्थापित हैं। इन मंदिरों में सबसे प्राचीन मंदिर नागराज का मंदिर है। शिवरात्रि और सावन के महीने में यहां भक्तों का तातां लगा रहता है। पहाड़ी के नीचे एक झील है जिसे रांची झील कहते हैं। भक्त इस झील पर स्नान करके चढ़ाई करते हैं।

15 अगस्त और 26 जनवरी पर खास आयोजन - 

आज से तकरीबन 77 साल पहले इस पहाड़ी मंदिर को टिरीबुरू नाम से जाना जाता था। गुलामी के दिनों में अंग्रेज हमारे देश के क्रांतिकारियों यहीं फांसी पर लटकाते थे। भारत जब आजाद हुआ तब से यहां झंडा फहराने की परंपरा शुरू हुई। सबसे पहले कृष्ण चंद्र दास नामक स्वतंत्रता सेनानी ने झंडा फहराया। तभी से इस मंदिर में स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस झंडा फहराया जाने लगा। कहा जाता है कि जब देश आजाद हुआ था तब भारत में पहली बार यहीं तिरंगा फहराया गया था।  

इस दिन स्वतंत्रता सेनानियों की याद में धार्मिक झंडे के साथ राष्ट्रीय झंडे को फहराया जाता है। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि यह देश का इकलौता ऐसा मंदिर है जहां तिरंगा फहराया जाता है। पहाड़ी बाबा मंदिर में एक शिलालेख लगा है जिसमें 14 अगस्त, 1947 को देश की आजादी संबंधी घोषणा भी अंकित है। इस शिलालेख में लिखा है कि 14 अगस्त 1947 वृहस्पतिवार की आधी रात में , 15 अगस्त को जब अंग्रेजों की दासता से भारत स्वाधीन हुआ तब रांची के नागरिकों ने पहाड़ी पर यह राष्ट्रध्वज  फहराया गया। यहां कई अन्य शिलालेख हैं जो यहां की इतिहास को दोहराते हैं। 

देश का सबसे ऊंचाई पर स्थित तिरंगा -

 मंदिर के परिसर में देश का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा तिरंगा फहरता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती के मौके पर पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा यह तिरंगा फहराया गया था। यह तिरंगा 66 फीट लंबा, 99 फीट चौड़ा है और इसे 293 फीट ऊंचे खंभे पर फहराया गया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते