लाइव न्यूज़ :

गजब! पानी से घिरे इस अनोखे गांव में गाड़ियां नहीं सिर्फ चलती है नाव

By धीरज पाल | Updated: January 27, 2018 20:16 IST

किसी गांव या किसी जगह पहुंचने के लिए लोग सड़क का इस्तेमाल करते हैं।

Open in App

आपने रेत पर बसे गांव के बारे में सुना होगा, आपने जंगलों के बीच बसे गांव के बारे में सुना होगा लेकिन एक गांव ऐसा है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो सकते हैं। इस गांव को फ्लोटिंग विलेज कहा जाता है क्योंकि यह गांव पानी से घिरा हुआ है। नीदरलैंड में बसे इस गांव का नाम गैथूर्न है। यहां की आबोहवा ऐसी है कि लोग यहां खींचे चले आते हैं। यह गांव एम्स्टर्डम से करीब 90 किलोमीटर की दूरी है स्थित है। यहां की अद्भभुत खूबी ही यहां की पहचान है। जिससे लोग खींचे चले आते हैं। 

गांव में नहीं है सड़क

किसी गांव या किसी जगह पहुंचने के लिए लोग सड़क का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस गांव में कोई सड़क नहीं है। गांव में पहुंचने के लिए लोग नहरों का इस्तेमाल करते हैं। गांव के चारों ओर नहर ही नहर हैं जो पानी से भरा रहता है। नहरों के चारों ओर हरे-भरे पेड़ पौधे व खूबसूरत फूल लगे होते हैं जो यहां के आकर्षण की वजह बनती है। अपनी इस अनोखी प्रकृति सुंदरता के कारण यह जगह दिन-ब-दिन पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है। 

इसलिए जाएं इस गांव में

इस गांव को लोग वेनिस ऑफ नीदरलैंड भी कहते हैं। पूरा गांव नहरों के बीच बसा है इसलिए आने जाने के लिए लोगों को नावों का सहारा लेना पड़ता है। यहां के नावों को पंटर्स कहा जाता है। पंटर्स के अलावा यहां पर मोटर बोट्स और इलेक्ट्रानिक बोट्स भी चलती हैं। इस गांव की दिलचस्प बात यह है कि परिवार वालों को सब्जी लेने जाना हो या बच्चों को स्कूल जाना हो, सभी इस बोट के सहारे ही घर के बाहर निकल पाते हैं।

 वैसे इस गांव में पैदल चलने के लिए ऑप्शन भी है। यहां लकड़ियों के बने 100 ब्रिज हैं जिसे नहर को पैदल पार करने के काम आते हैं। इसके अलावा यहां रहने वाले लोगों ने अपने छोटे-छोटे कॉटेज बना रखें हैं, जहां गार्डेन एरिया भी है। कुछ लोग अपने कॉटेज को होम स्‍टे के लिए पर्यटक को भी देते हैं।

प्रकृति सौंदर्य से घिरा है गांव

गांव का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है। फूलों की खुशबू, चहचहाते चिड़ियों की आवाज और यहां सुंदरता मंत्रमुग्ध कर देती है। इस गांव में प्रवेश होने से पहले आपको अपने वाहन व साधन शहर में ही छोड़ना पड़ेगा। इस जगह की खासियत यह है कि यहां न शहर की भीड़ होगी और न ही शोर-शराबे की किचकिच। अगर शांति के कुछ पल बिताना हो तो आपको यहां जरूर आना चाहिए। यहां घूमने के लिए कई म्‍यूजियम्‍स हैं, जहां पॉटरी वर्क और एंसिएंट फार्मिंग को देख जा सकता है। इसके अलावा यहां कई चर्च और फोर्ट्स भी हैं। इन सब के अलावा यहां शॅापिंग करने के भी ऑप्‍शन उपलब्‍ध हैं। 

ध्यान देने योग्य बातें: अगर आप इन जगहों पर जा रहे हैं तो कैमरा जरूर लेकर जाएं।  

   

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठHoli in Uttarakhand 2026: मथुरा-काशी तो बहुत हुए, इस बार देवभूमि में मनाए होली का त्योहार; यादगार रहेगा हर पल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते