लाइव न्यूज़ :

अरे वाह! 16 लंबे वीकेंड के साथ आ रहा है साल 2018... कर लें छुट्टियां प्लान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 29, 2017 15:06 IST

शनिवार और रविवार को मिला कर नव वर्ष 2018 में ऐसे कई सारे लॉन्ग वीकेंड आ रहे हैं जिनमें आप घूमने का प्लान बना सकते हैं

Open in App

तो वह समय आ गया जब हम 2017 को अलविदा कहेंगे और नव वर्ष 2018 का स्वागत करेंगे। बस कुछ दिन और, फिर शुरू हो जाएगा नया साल 2018। वैसे आपको बता दें कि केवल हम ही नहीं, नया साल भी खुशियों से हमारा स्वागत करने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ आया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं नए साल में पड़ रही बम्पर छुट्टियों के बारे में। जी हां... इस नए साल में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 16 ऐसे हफ्ते आ रहे हैं जिनमें लंबी छुट्टियां हैं। यानी इस नए साल में आपको अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वक्त बिताने के कई सारे मौके मिलने वाले हैं।  

जनवरी 2018

20 जनवरी - शनिवार21 जनवरी - रविवार22 जनवरी - सोमवार (बसंत पंचमी) 

कहां जा सकते हैं - रण उत्सव

26 जनवरी - शुक्रवार (गणतंत्र दिवस)27 जनवरी - शनिवार 28 जनवरी - रविवार

कहां जा सकते हैं - इस समय आप वैष्णो देवी जा सकते हैं। 

फरवरी 201810 फरवरी - शनिवार11 फरवरी - रविवार 12 फरवरी - एक छुट्टी लें13 फरवरी - महाशिवरात्रि

कहां जा सकते हैं - महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव धामों के दर्शन कर सकते हैं।

मार्च 20181 मार्च - गुरुवार (होलिका दहन)2 मार्च - शुक्रवार (होली)3 मार्च - शनिवार 4 मार्च - रविवार 

कहां जा सकते हैं - होली सेलिब्रेट करने के लिए घर से दूर किसी खास जगह का प्लान बना सकते हैं।  

29 मार्च - गुरुवार (महावीर जयंती)30 मार्च - शुक्रवार (गुड फ्राइडे)31 मार्च - शनिवार 1 अप्रैल - रविवार 

कहां जा सकते हैं -

इस समय टूरिस्ट स्पॉट बच्चों की परीक्षाओं के चक्कर में कम भरे होते हैं, तो आप आसानी से किसी भी टूरिस्ट स्पॉट का भरपूर लुफ्त उठा सकते हैं।  

अप्रैल 2018

27 अप्रैल - शुक्रवार (एक छुट्टी लें)28 अप्रैल - शनिवार 29 अप्रैल - रविवार 30 अप्रैल - सोमवार (बुद्ध पूर्णिमा)1 मई - मंगलवार (मजदूर दिवस)

कहां जा सकते हैं - 5 दिनों के लिए हिमाचल जाएं और ट्रैकिंग का अनुभव लें।  

जून 2018

15 जून - शुक्रवार (ईद)16 जून - शनिवार 17 जून - रविवार 

कहां जा सकते हैं - इस समय तक अमूमन भारतवर्ष में गर्मी तेज हो जाती है इसलिए थोड़ी राहत पाने के लिए कश्मीर की सुंदर वादियों का रुख करें।  

अगस्त 2018

22 अगस्त - बुधवार (बकरीद)23 अगस्त - गुरुवार (एक छुट्टी लें)24 अगस्त - शुक्रवार (ओणम)25 अगस्त - शनिवार 26 अगस्त - रविवार 

कहां जा सकते हैं - अगर इस समय में बारिश और सुन्दर वादियों दोनों का आनंद पाना चाहते हैं तो पूरी भारत की ओर रुख करें।  

सितंबर 2018

1 सितंबर - शनिवार 2 सितंबर - रविवार 3 सितंबर - सोमवार (जन्माष्टमी)

कहां जा सकते हैं - इन दिनों कृष्ण भगवान की कृपा पाने के लिए मथुरा-वृन्दावन अवश्य जाएं।  

29 सितंबर - शनिवार 30 सितंबर - रविवार 1 अक्टूबर - सोमवार (1 छुट्टी लें)2 अक्टूबर - मंगलवार (गांधी जयंती)

कहां जा सकते हैं - इस समय लोग ऋषिकेश, जयपुर, गुजरात की ओर अधिक जाते हैं।  

अक्टूबर 2018

18 अक्टूबर - गुरुवार (नवमी)19 अक्टूबर - शुक्रवार (दशहरा)20 अक्टूबर - शनिवार 21 अक्टूबर - रविवार

कहां जा सकते हैं -

फैमली ट्रिप के हिसाब से यह समय मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक जगहों को देखने का बन सकता है।  इसके अलावा यंगस्टर्स इस समय गोवा की ओर रुख करते हैं।  

नवंबर 2018

3 नवंबर - शनिवार 4 नवंबर - रविवार 5 नवंबर - सोमवार (धनतेरस)6 नवंबर - मंगलवार (छोटी दिवाली)7 नवंबर - बुधवार (दिवाली)8 नवंबर - गुरुवार (गोवर्धन पूजा)9 नवंबर - शुक्रवार (भाई दूज)10 नवंबर - शनिवार 11 नवंबर - रविवार 

कहां जा सकते हैं - 9 दिन के इस लंबे वेकेशन में आप भारत से बाहर का ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।  

दिसंबर 2018

22 दिसंबर - शनिवार 23 दिसंबर - रविवार 24 दिसंबर - सोमवार (एक छुट्टी लें)25 दिसंबर - मंगलवार (क्रिसमस)

कहां जा सकते हैं -

यह समय गोवा जाने के लिए बेस्ट माना जाता है।  क्रिसमस और न्यू ईयर पर गोवा में फेस्टिवल जैसा माहौल होता है जिसका लाइफ में एक बार अनुभव लेना तो बनता है।  

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGanesh Temple: सिर्फ मुंबई नहीं देश के इन राज्यों में है बप्पा के अनोखे मंदिर, दर्शन करने से दूर होंगे सारे विग्घ

भारतThailand-Cambodia Clash: थाइलैंड घूमने का बना रहे प्लान, पढ़ लें भारत सरकार की एडवाइजरी, इन 7 प्रांतों में जाने की मनाही

भारतपहाड़ों में पर्यटन खुशनुमा तभी जब आप सतर्क हों

भारतKashmir Tourism: बंद पड़े पर्यटनस्थलों को फिर से खोलने की घोषणा, कश्मीरी लोगों में खुशी की लहर

भारतजून के महीने में घूमने का बना रहे प्लान, तो बिल्कुल मिस न करें ये प्लेसेस; ट्रिप का मजा होगा दोगुना

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते