मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है राजस्थान, जानें 5 कारण जो आपको यहां जाने को मजबूर कर देंगे

By गुलनीत कौर | Published: August 10, 2019 09:22 AM2019-08-10T09:22:16+5:302019-08-10T09:22:16+5:30

मानसून, जिसे हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना कहा जाता है। इस दौरान तीज और रक्षाबंधन जैसे त्योहार आते हैं। इन्हें राजस्थान में धूमधाम से मनाया जाता है।

Monsoon Travel Tips: 5 reasons why you must visit Rajasthan in monsoon season | मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है राजस्थान, जानें 5 कारण जो आपको यहां जाने को मजबूर कर देंगे

मानसून में घूमने के लिए बेस्ट है राजस्थान, जानें 5 कारण जो आपको यहां जाने को मजबूर कर देंगे

बारिशों के मौसम में कई बार लंबे वीकेंड की छुट्टी के मौके आते हैं, मगर देश के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते कहीं भी घूमने जाने का प्लान नहीं बन पाता है। ऐसे में हम छुट्टियों को घर बैठे ही बर्बाद कर देते हैं। लेकिन इस साल ऐसा नहीं होगा। क्योंकि हम आपको मानसून में राजस्थान घूमने के 5 फायदे बताने जा रहे हैं। इन्हें जानने के बाद इन बारिशों में आप राजस्थान घूमने जरूर जाएंगे।

1) अरावली की दिल मोह लेने वाली हरियाली

बारिश, पहाड़ और चारों ओर हरियाली। ऐसा नजारा कौन नहीं देखना चाहेगा। बारिश के पानी की वजह से पेड़-पौधे और भी चमकदार हो जाते हैं। ऐसे में अरावली का रोड ट्रिप मजेदार रहेगा। चाहें तो ट्रिप को बढाते हुए माउंट आबू तक चले जाएं।

2) झीलों की करें सैर

राजस्थान को हमेशा गर्मी और गर्म रेगिस्तान की वजह से जाना जाता है। लेकिन एक बार आप बारिशों के मौसम में यहां जाकर देखिए, यहां की झीलों का साफ पानी और ऊपर से पड़ती बारिश आपका दिल जीत लेगी।

3) राजस्थान की शान 'किले'

राजस्थान में कई सारे किले हैं मगर यहां भीषण गर्मी पड़ने के कारण लोग इन किलों में चले तो जाते हैं, लेकिन ज्यादा देर रुकना पसंद नहीं करते हैं। मगर बारिश के समय में इन किलों में घूमने का अलग ही मजा है। बारिश के पानी से किलों पर जमा हो रही मिट्टी धुल जाती है और इनकी सुंदरता और भी निखर कर सामने आती है।

4) मानसून के त्योहारों का मजा लें

मानसून, जिसे हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना कहा जाता है। इस दौरान तीज और रक्षाबंधन जैसे त्योहार आते हैं। इन्हें राजस्थान में धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में मानसून में यहां जाकर आप यहां के लोगों की संस्कृति से और भी ज्यादा जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर से अलग हुआ लद्दाख, जानिए इस नए केंद्र शासित प्रदेश के बारे में 10 रोचक बातें

5) कम यात्री, अधिक मजा

जब पर्यटक अधिक होते हैं तो घूमने वाली हर जगह पर भीड़ मिलती है। ऐसे में पूरी तरह एन्जॉय कर पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन मानसून में लोग अपने घरों से कम निकलते हैं इसलिए घूमने वाली जगहों पर भी ना के बराबर होती है। तो ऐसे में हर जगह को देखने के लिए आपको अधिक समय मिलेगा और आप अपनी इच्छा से जितना मर्जी घूम सकते हैं।

Web Title: Monsoon Travel Tips: 5 reasons why you must visit Rajasthan in monsoon season

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे