इस मजार पर सिगरेट चढ़ाने से मिलता है 'खोया हुआ प्यार'!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 25, 2017 01:13 PM2017-12-25T13:13:14+5:302017-12-25T14:03:10+5:30

यह मजार एक क्रिश्चियन सिपाही की है जो स्वतंत्रता संग्राम में मारा गया था।

Lucknow tomb returns 'your lost love' by a cigarette | इस मजार पर सिगरेट चढ़ाने से मिलता है 'खोया हुआ प्यार'!

इस मजार पर सिगरेट चढ़ाने से मिलता है 'खोया हुआ प्यार'!

'प्यार' एक ऐसा शब्द है जिसपर न जाने कितने अफसाने लिखे गए और न जाने कितनी कहानियां बनी। यदि आप किसी को बेतहाशा प्यार करते हो और अचानक वो प्यार कहीं गुम हो जाता है तो ऐसे समय में प्रेमी और प्रमिका दोनों ही परेशान हो जाते है। अगर आप खोए प्यार को पाना चाहते हैं तो एक ऐसी जगह है जहां जाने से आपका प्यार लौटकर आ सकता या मिल सकता है। 

चढ़ाए सिगरेट मिल जाएगा खोया हुआ प्यार 

लखनऊ के मूसाबाग से दूर खंडहर में स्थित एक ऐसा मजार है जहां मान्यता है कि सिगरेट चढ़ाने से खोया हुआ प्यार मिल जाता है। लोग अपनी आस्था के मुताबिक यहां आते हैं और सिगरेट चढ़ाते है और दूआ करते हैं कि उनका खोया हुआ प्यार मिल जाए। इतना ही नहीं इस मजार पर सबसे ज्यादा प्रेमी युगल आते है जो अपनी सलामत जोड़ी होने की मुरीद मांगते हैं। यह मजार लखनऊ के मूसाबाग में स्थित है। अक्सर आप मजारों में अगरबत्ती जलती हुई देखी होगी, लेकिन यहां आपको अधिकतर सिगरेट जलता पाएंगे। 

सिगरेट चढ़ा मांगते हैं मन्नत 

निवासियों का मानना है कि पहले लोग अपनी मन्नत मांगने के लिए आते हैं जब उनकी मन्नत पूरी हो जाती है तो वे मजार के पास सिगरेट चढ़ाते हैं। इस मजार पर न केवल मुस्लिम आते हैं बल्कि हिंदू भी अपनी मन्नत मांगने के लिए आते हैं क्योंकि यह मजार एक क्रिश्चियन सिपाही की है। 

स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा है यह मजार 

स्थानिय लोगों द्वारा मजार को सिगरेट वाला मजार नाम से बुलाते हैं। यह मजार वेल्स नामक एक क्रिश्चियन सिपाही की है जो यहां रहा करते थे। वो सिगरेट और शराब का शौकीन था। कहा जाता है कि मूसाबाग में आजादी के पहले अंग्रेज रहा करते थे। सन 1857  के स्वतंत्रता संग्राम में यह हवेली अंग्रेजों और भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बीच हुई गोलीबारी में तहस नहस हो गयी। जिसमें वेल्स की इमारत ध्वस्त हो गई। गोलाबारी में कैप्टन वेल्स की मौत हो जाती है। तब से यहां उनकी मजार बनी है। कैप्टन वेल्स कब कप्तान  से बाबा बन गए और कब उनके मजार पर सिगरेट चढ़ने लगा किसी को नहीं मालूम।

Web Title: Lucknow tomb returns 'your lost love' by a cigarette

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे