लाइव न्यूज़ :

लखनऊ के इस होटल में लीजिए राजसी ठाठ का मजा, प्राइज भी रिजनेबल

By मेघना वर्मा | Updated: March 16, 2018 15:44 IST

यहां के हर कमरों में आपको लखनऊ का पारंपरिक अंदाज नए रूप में देखने को मिलेगा। होटल के डाइनिंग एरिया में आपको "अजरक प्रिंट" का खुबसूरत नजारा दिखाई देगा।

Open in App

नवाबों के शहर लखनऊ का मिजाज अपने आप में ही अलग है। अपनी कोठियों और हवेलियों के लिए चर्चित ये शहर उत्तर प्रदेश के राजनितिक हलचल का केंद्र भी कहा जा सकता है। प्रदेश की राजधानी होने के साथ पर्यटन की दृष्टि से भी लोगों का पसंदीदा रहा है।  यहां की सभ्यता और संस्कृति आज भी राजशी वाली ही है। नवाबों के इस शहर में अगर आप भी राजशी ठाठ का मजा लेना चाहते हैं तो लखनऊ में बनें एक आलिशान हवेली में इसका आनंद उठा सकते हैं।

हर कमरे में है बालकनी

लखनऊ की इस हवेली का निर्माण 1936 में किया गया था। बैंगकॉक की सबसे बड़ी होटल चेन लेबुका होटल्स ने लखनऊ की इस हवेली को होटल में तब्दील कर दिया है। लखनऊ सेंट्रल में उपस्थित में कुल 41 कमरें बने हैं इसके साथ ही लखनवी अंदाज का लिविंग स्पेस और रंग- बिरंगी चित्रकलाओं से सजा टेरेस भी है।

लेबुका  होटल के हर कमरे में रॉयल लुक के साथ रॉयल बेड और रॉयल सर्विस दी जाती है। इन रूम्स में वाई-फाई, कॉफी-टी मेकिंग सुविधा के साथ और भी सभी लक्जरी सुविधाएं दी गयी है। 

विंटेज कार से कीजिये रॉयल एंट्री

इस होटल में आने के लिए हवेली के बाहर से ही एक विंटेज कार आपको होटल के अंदर लेकर आएगी। यहां आकर आप लखनऊ की मेहमान नवाजी का लुत्फ उठा सकते हैं। बताया जाता है की लखनऊ की ये हवेली किसी जमाने में एक ब्रिगेडियर की हवेली हुआ करती थी।

आज ये देश और दुनिया से आये पर्यटकों का स्वागत करती है। यहां के हर कमरों में आपको लखनऊ का पारंपरिक अंदाज नए रूप में देखने को मिलेगा। होटल के डाइनिंग एरिया में आपको "अजरक प्रिंट" का खुबसूरत नजारा दिखाई देगा। खाने की बात करें तो लखनवी मुग़ल स्वाद आपको यहां की हर डिश में चखने को मिल जायेगा। मुग़ल के साथ यहां आपको इटली का स्वाद भी चखने को मिलेगा।

खेमा में कीजिये प्राइवेट डिनर

अगर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक और क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो आप होटल की खेमा सर्विस को ले सकते हैं। इसके चलते आपको प्राइवेट डाइनिंग की सुविधा दी जाती है। जहां फूलों और रोमांटिक म्यूजिक के बीच आप अपने पार्टनर के साथ कैंडिल लाइट डिनर कर सकते हैं।  

ऑफिस मीटिंग या पार्टी के लिए है परफेक्ट

लेबुआ होटल में आप ऑफिस या किसी भी तह के पार्टी का भी आयोजन करवा सकते हैं। इसी होटल में लखनऊ शहर का पहला बार भी स्थित है। इस होटल में एक साथ लगभग 250 लोगों को रखा जा सकते है। अगर आपको भी नवाबी अंदाज पसंद है और जिन्दगी को नवाबों की तरह जीना चाहते हैं तो आपको एक बार लखनऊ के इस होटल में रात जरूर बिताना चाहिए। इस होटल में एक रात रुकने की कीमत 5 हजार से शुरू होती है।

(फोटो - लेबुका ऑफिशियल साईट)

टॅग्स :लखनऊट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठHoli in Uttarakhand 2026: मथुरा-काशी तो बहुत हुए, इस बार देवभूमि में मनाए होली का त्योहार; यादगार रहेगा हर पल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते