इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस: ये 10 हैं दुनिया के सबसे खुशहाल देश, जानें भारत कितने नंबर पर

By मेघना वर्मा | Published: March 20, 2018 11:07 AM2018-03-20T11:07:50+5:302018-03-20T12:26:03+5:30

संयुक्त राष्ट्र की 2017 की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक खुशहाल देशों की वैश्विक सूची है।

International Day of Happiness Special: 10 most Happiest Country in the World know where India stands | इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस: ये 10 हैं दुनिया के सबसे खुशहाल देश, जानें भारत कितने नंबर पर

इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस: ये 10 हैं दुनिया के सबसे खुशहाल देश, जानें भारत कितने नंबर पर

कहते हैं खुश रहने के लिए किसी वजह की जरुरत नहीं होती। अपने दिमाग को शांत और सकारात्मक रखकर आप अपनी जिन्दगी खुशहाली से बिता सकते हैं। इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे पर आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दुनिया का सबसे खुश देश कहा जाता है। संयुक्त राष्ट्र की 2017 की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक खुशहाल देशों की वैश्विक सूची है। बताया जा रहा है कि यहां के लोग हमेशा खुश रहते हैं, उन्हें आसानी से कोई दुःख नहीं सताता है, लेकिन इनकी खुशी का क्या राज है आइए जानते हैं: 

1. फिनलैंड

खुश रहने की सूची में सबसे पहला नाम आता है फिनलैंड का। यहां 2015 में मर्डर रेट एक लाख की आबादी पर केवल 1.28 फीसदी है। यहां की कुल आबादी 55 लाख है। वर्ष 2015 में यहां केवल 50 मर्डर हुए। संगठित क्राइम तो यहां न के बराबर है। पुलिस बहुत भरोसेमंद और सक्षम है। यहां की पुलिस और इंटरनेट सुरक्षा को दुनिया में दूसरे नंबर पर माना जाता है। कानून का पालन सख्ती से होता है, लेकिन यहां भी ध्यान में रखने वाली बात है कि यहां के नागरिक राजनीतिक, कानून और पुलिस व्यवस्था के भरोसा रखने वालों में नंबर एक की स्थिति पर हैं।

2. नॉर्वे

खुश रहने की लिस्ट में दूसरा नाम नार्वे देश का आता है। यहां का ब्रिगेन बंदरगाह विश्व भर में प्रसिद्ध है और हर साल हजारों लोग यहां पर्यटन के लिए आते हैं। यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में भी इसका नाम आता है।

ये भी पढ़े: सावधान! गर्मी में बना रहे हैं घूमने का प्लान तो भारत के इन शहरों से जरूर बचें

3. डेनमार्क

यूरोप का देश डेनमार्क खुश रहने में तीसरे पायदान पर आता है। वैश्विक शांति सूचकांक के अनुसार डेनमार्क,आइसलैंड के बाद विश्व का सबसे शांत देश है। भ्रष्टाचार दृष्टिकोण सूचकांक के अनुसार यह विश्व के सबसे कम भ्रष्ट देशों में से है और न्यूज़ीलैंड और स्वीडन के साथ पहले स्थान पर है। 

4. आइसलैंड

उत्तर पश्चिमी यूरोप में उत्तरी अटलांटिक में ग्रीनलैंड। फ़रो द्वीप समूह और नार्वे के मध्य बसा एक द्विपीय देश है। जिसे 4 नंबर का सबसे खुश देश बताया गया है। आइसलैण्ड में लगभग 10 लाख पर्यटक आते हैं जो यहां की जंगली प्रकृति जैसे: हिमनद, झरने, ज्वालामुखी और जीजर देखने आते हैं। हाल ही के वर्षों में आइसलैण्ड में सर्दियों के दौरान भी पर्यटन में तेजी आई है।

5. स्विट्ज़रलैंड

भारत की ज्यादातर फिल्मों में आपने इस खूबसूरत शहर को देखा होगा। स्विट्ज़रलैंड को दुनिया का 5वां सबसे खुशहाल देश माना जाता है। इसकी 60 प्रतिशत जगह ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है। सो इस देश में बहुत ही खूबसूरत पर्वत, गांव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊंचें जीवनस्तरों में से एक है, स्विस घडियां, चीज़, चॉकलेट बहुत मशहूर हैं।

ये भी पढ़े: ट्रैवल विशेष - यूपी नहीं देखा तो क्या देखा, ये हैं इसके 7 सबसे खूबसूरत शहर

6. नीदरलैंड

नीदरलैंड को दुनिया के 6 सबसे खुश देशों में शुमार किया गया है। नीदरलैंड युरोप महाद्वीप का एक प्रमुख देश है। नीदरलैंड, जिसे हॉलैंड भी कहा जाता है, मौज-मस्ती और सुंदर नजारों वाला देश है। यहां की सबसे खास बात यहां के लोगों का साइकिल प्रेम है। यहां की सरकार ने देश की प्राकृतिक सुंदरता को बचाने के लिए साइकिलों को काफी प्रमोट किया। 

7. कनाडा

कनाडा को खुश रहने की दृष्टि से 7 स्थान पर बताया गया हैं।  न्यूफाउंडलैंड उत्तरी अमेरिका में कनाडा तट पर स्थित सबसे अधिक आबादी एक बड़ा द्वीप है। खूबसूरत पहाड़ियों से गिरा न्यूफाउंडलैंड ट्रैकिंग करने वालों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। यहां की पहाड़ियों को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया हुआ है।

8. न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड पहला ऐसा देश है जिसने महिलाओं को वोट करने का अधिकार दिया। यहां 1893 में सबसे पहले महिलाओं को वोट का हक दिया गया था। इसी देश को आज खुश रहने की दृष्टि से 8वें नंबर पर रखा गया है।

9. स्वीडन

स्वीडन को दुनिया का 9 वां सबसे खुश देश कहा जाता है। स्वीडन अपने कानून और खूबसूरती के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कर्मचारियों के लिए बनाए गए यहां के कानून दूसरे देशों में काम करने वाले लोगों को काफी लुभाते हैं। अगर आप स्वीडन घूमने जाना चाहते हैं।

10.ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया को दुनिया का 10वां सबसे खुश देश बताया गया है। ऑस्ट्रेलिया में दूसरा सबसे बड़ा शहर मेलबर्न इस देश का दिल है। यह बेहद शांत और विशाल है। अपने विशिष्ट व्यक्तित्वों के साथ कई उपनगरों को शामिल करते हुए| यह ऑस्ट्रेलियाई फिल्म का घर है। साथ ही साथ ऑस्ट्रेलियाई खेलों। ऑस्ट्रेलियाई नियम फुटबॉल मेलबर्न सड़क कला, वास्तुशिल्प रूप से महत्वपूर्ण इमारतों और एक कॉफी संस्कृति के लिए जाना जाता है।


122 वें पायदान पर भारत

संयुक्त राष्ट्र की 2017 की रिपोर्ट के अनुसार, सर्वाधिक खुशहाल देशों की वैश्विक सूची में भारत 122वें पायदान पर पाया गया है, जबकि आतंकवाद से त्रस्त पाकिस्तान और गरीबी से जूझ रहे नेपाल इस सूचकांक में भारत से बेहतर स्थिति में हैं। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत पिछले साल के 118वें स्थान से नीचे सरककर 122वें पायदान पर आ गया है। यह दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन सार्क के अधिकांश देशों से पीछे था। हालांकि संकटग्रस्त अफगानिस्तान 141वें स्थान पर था। सार्क के आठ देशों में पाकिस्तान 80वें स्थान पर, नेपाल 99वें, भूटान 97वें, बांग्लादेश 110वें,  जबकि श्रीलंका 120वें स्थान पर है। हालांकि मालदीव को विश्व खुशहाली रिपोर्ट में जगह ही नहीं मिल पाई है। 
 
खुशियों को मापने के क्या थे आधार

यह स्कैंडिनेवियाई देश पिछले वर्ष की सूची में चौथे स्थान पर था। लेकिन इस बार वह कई प्रमुख गणनाओं के आधार पर शीर्ष स्थान पर पहुंच गया। इनमें देखभाल, जीवन के निर्णय लेने की आजादी, मिलनसारता, अच्छे शासन,  ईमानदारी, स्वास्थ्य और आय के स्तर को आधार बनाया गया।

(फोटो- विकीमीडीया, विकीपीडीया, फ्लिकर, पिक्साबे)

Web Title: International Day of Happiness Special: 10 most Happiest Country in the World know where India stands

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे