लाइव न्यूज़ :

जानिए तीन मूर्ति भवन का इतिहास जिसके लिए मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा है पत्र

By मेघना वर्मा | Updated: August 27, 2018 17:26 IST

प्राचीन और खूबसूरत इस इमारत में आपको प्रधानमंत्री नेहरू से जुड़ी भी कई चीजें देखने को मिलेंगी।

Open in App

दिल्ली में स्थित तीन मूर्ति भवन एक बार फिर से चर्चा में है। केन्द्र सरकार ने जवाहर लाल नेहरू के इस पूर्व निवास स्थान को सभी प्रधानमंत्रियों के नाम के म्यूजियम बनाने की योजना बना रही है। इसी के चलते पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत सरकार को एक पत्र लिखकर ऐसा ना करने की अपील की है। इतिहास और आजादी के समय से जुड़े इस तीन मूर्ति की क्या है खासियत आप भी जानिए।  

देश में ऐसे कई स्मारक या भवन है जिनका सम्बन्ध सीधे हमारे आजादी या उस समय की घटनाओं से जुड़ा हुआ है। दिल्ली का तीन मूर्ती भवन ऐसे ही ऐतिहासिक भवन में एक है दिल्ली का तीन मूर्ती भवन। भारत के पहले प्रधानमंत्री और कांग्रेस के नेता पंडित जवाहर लाल नेहरू का पूर्व निवास स्थान रह चुका यह भवन आज पर्यटकों की पहली पसंद माना जाता है। आज हम आपको दिल्ली के इसी ऐतिहासिक भवन के बारे में बताएंगे जिसे आज भी स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना माना जाता है। 

1930 में हुआ था निर्माण

दिल्ली के दिल में बसा यह तीन मूर्ति भवन ब्रिटिश कमांडर इन चीफ का निवास हुआ करता था। इसके साथ ही यह प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का भी निवास हुआ करता था। इस भवन का निर्माण 1930 में किया गया जिसे पंडित नेहरू की मृत्यु के बाद एक स्मारक के रूप में संरक्षित कर दिया गया था। इसे ब्रिटिश वास्तुकार रॉबर्ट टॉर रसेल द्वारा डिजाइन किया गया है। 

यहां बनीं हैं तीन मूर्तियां

इस भवन की खासियत हैं यहां बनी तीन मूर्तियां जो ब्रिटिश मूर्तिकार लियोनार्ड जेनिंग्स ने अपने नाम की ख्याति के लिए बनवाया था। इसका नामकरण तीन सैनिकों की मूर्ति समूह से हुआ जोकि मैसूर, जोधपुर एवं हैदराबाद राज्य के शस्त्रधारकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस भवन में खास नेहरू मेमोरियल लाइब्रेरी भी है जो भारतीय इतिहास के लिए एक उपयुक्त अनुसंधान केन्द्र है। अगर आप पुराने शोधों या रिसर्च पढ़ने के शौकीन हैं तो आपको इस जगह पर जरूर जाना चाहिए। 

नेहरू परिवार की पर्सनल लाइफ से जुड़े मिलेंगे सामान

प्राचीन और खूबसूरत इस इमारत में आपको प्रधानमंत्री नेहरू से जुड़ी भी कई चीजें देखने को मिलेंगी। देश में यही एक ऐसा दर्लभ संग्रालय भी है जिसमें नेहरू परिवार के पुराने फोटोज के एल्बम और उनके कुछ व्यक्तिगत पत्र और समान भी आपको देखने को मिल जाएंगे। आप को अगर इतिहास और हमारे स्वतंत्रता के समय भारत की स्थित जाननी हो तो आप इस तीन मूर्ति भवन का रूख कर सकते हैं। 

तारामंडल में बच्चों को मिलेगी अंतरिक्ष की जानकारी

तीन मूर्ती भवन में आपको तारामंडल भी देखने को मिलेगा। जो देश के कई तारामंडलों में से एक है। यहां आपको अतंरिक्ष और तारे से जुड़ी सभी जानकारियां मिलेंगी। जो ना सिर्फ आपको रोमांचित करेंगी बल्कि आपके बच्चों को भी उतनी ही पसंद आएगी। एक अंधेरे कमरे में ऊपर की ओर लाइट से किया जाने वाला यह शो देश भर में फेमस हैं। स्कूल के बच्चों को अक्सर इस जगह पर स्कूल पिकनिक के लिए लाया जाता है ताकि वह बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर सकें।  

टॅग्स :मनमोहन सिंहनरेंद्र मोदीट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते