लाइव न्यूज़ :

बनारस में साड़ियों के लिए बेस्ट हैं ये दुकानें, कहीं और जाने की भूल ना करें

By मेघना वर्मा | Updated: March 5, 2018 15:00 IST

बनारस के फेमस बाजारों में से एक है विश्वनाथ लेन मार्केट। यहां आपको बेस्ट कलेक्शन मिलेगी।

Open in App

बनारस शहर संस्कृति और परम्पराओं का शहर है। अपने घाट और धार्मिक गतिविधियों के अलावा यह शहर साड़ियों के लिए भी बहुत फेमस है। यहां की साड़ियां देश-दुनिया में बनारसी साड़ियों के नाम से प्रसिद्ध हैं। शादी हो या कोई भी घरेलू फंक्शन, महिलाओं की पहली पसंद बनारसी साड़ियां ही होती हैं। बनारस की साड़ियां सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में भी प्रसिद्ध हैं, लेकिन बनारस में भी अगर आप सही मार्केट या सही दुकान पर नहीं गए तो आप अच्छी बनारसी साड़ी खरीदने में चूक जाएंगे। आज हम आपको बनारस के ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध बाजारों और दुकानों के बारे में बताएंगे जहां आपको सबसे सुंदर, सही दाम में बनारसी साड़ियां मिलेंगी।

1. गोदौलिया की मार्केट में हैं बनारसी साड़ियों का खजाना

महेशपुर में स्थित इस मार्केट को शहर के सबसे बड़े कपड़ा बाजार के नाम से जाना जाता है। बनारस रेलवे स्टेशन से सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर स्थित इस मार्केट में आपको बनारसी साड़ियों की भरमार मिलेगी। गोदौलिया की ये मार्केट स्ट्रीट शॉपिंग के लिए भी बेस्ट मानी जाती है। यहां की किसी भी दुकान में आपको बनारसी साड़ी का बेस्ट कलेक्शन मिलेगा। सिर्फ साड़ी ही नहीं, इस मार्केट में जरी और सिल्क के भी खूबसूरत नमूने देखने को मिलते हैं। 

2. विश्वनाथ लेन में होगी आध्यात्मिक शॉपिंग

बनारस के फेमस बाजारों में से एक है विश्वनाथ लेन मार्केट। यहां ज्यादातर लोग पूजा-पाठ से जुड़ी हुई चीजें खरीदने आते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि इन्हीं दुकानों पर बहुत अच्छे और सस्ते रेट पर साटन और सिल्क की साड़ियां भी मिल जाती हैं। इसके अलावा शौल की भी अच्छी कलेक्शन होती है। 

3. ठठेरी बाजार में मिलती है बनारसी साड़ी

धार्मिक मूर्तियों, भगवान की कॉपर और मेटल से बनी प्रतिमाओं के लिए बनारस का ये ठठेरी बाजार प्रसिद्ध है। इसके अलावा ठठेरी बाजार में ही आपको सिल्क की साड़ियों की सबसे अच्छी रेंज मिलेगी। मीनाकारी डिजाइन से बुनी गयी साडियां भी आप यहां आसानी से खरीद सकते हैं। 

4. 'सुविधा और संतुष्टि' से खरीददारी देगी संतुष्टि

गोदौलिया मार्केट में साड़ी की खरीदादरी कर रहे हों तो यहां की सबसे फेमस दुकान 'सुविधा और संतुष्टि' में जरूर जाएं। यहां आपको ना सिर्फ बनारसी साड़ी का बहुत अच्छा कलेक्शन मिलेगा बल्कि अन्य सभी मटिरियल की साड़ियों का भी बेहतरीन संग्रह देखने को मिलेगा। चार माले की इस दुकान में हर फ्लोर पर अलग-अलग रेंज की साड़ियां मिलेंगी। खास बात ये है की आप तीन सौ से तीन लाख तक की साड़ी यहां से खरीद सकते हैं। साड़ियों से साथ यहां साइड लहंगे, सूट, सूट के कपड़े, दुल्हन के लंहगे, दुपट्टे, स्टोल, शाल और भी बहुत सी चीजे यहां से खरीद सकते हैं। 

5. मेहता इंटरनेशनल सिल्क सेंटर

कैंट में स्थित बनारस की इस पुरानी दुकान में सिल्क का सबसे अच्छा मटिरियल मिलेगा। आप यहां ना सिर्फ साड़ियों को खरीदने के लिए देख सकते हैं बल्कि साड़ियों को बनते हुए या बुनते हुए भी देख सकते हैं।

बनारसी साड़ियों में हलके और भारी दोनों तरह के काम के कलेक्शन यहां मिल जाएंगे। यहां भी साड़ी के अलावा स्टोल, स्कार्फ, वाल हैंगिंग आदि मिल जाएंगे। 

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते