लाइव न्यूज़ :

इन 5 तरीकों पर करेंगे गौर तो ट्रैवेलिंग के दौरान नहीं होगी स्किन खराब

By मेघना वर्मा | Updated: July 21, 2018 12:14 IST

यह जरूरी है कि जहां भी जा रहे हों वहां अपने खाने का ध्यान जरूर रखें। ऐसा ना हो कि समय की कमी के कारण आप कुछ भी ना खाएं या सिर्फ जंक फूड ही खाएं।

Open in App

अक्सर ट्रैवेल के दौरान आप जिस चीज से सबसे ज्यादा परेशान होते हैं वो है आपकी स्किन। अलग-अलग मौसम और बदलते पानी के कारण आपकी स्किन भी ड्राई होने लगती है। अगर उसी समय स्किन की सही से देखभाल नहीं की गई तो यह आगे आने वाले समय में भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें इस्तेमाल करके आप ट्रैवेल के दौरन भी अपनी स्किन की केयर कर सकते हैं। 

1. स्किन को एक्सपॉलिएट करें

कहीं ट्रैवेल पर जा रहे हों तो सबसे जरूर है कि आप अपनी स्किन को जरूर करें। एक्सफॉलिएटकरना पहला स्टेप होता है। लगातार घूमते रहने से आपको स्किन को सही से साफ करने का समय नहीं मिलता। इसलिए जरूर है कि अपने चेहरे की मृत कोशिकाओं को आप साफ करें। इससे आपके चेहरे का  बेजान पन भी खत्म हो जाएगा। जैसे ही आपके चेहरे से मृत कोशिकाएं हट जाती हैं तो आपका चेहरा अपने आप ही निखरा हुआ लगने लगता है।

ये भी पढ़ें - तेजी से घटाना चाहते हैं वजन तो सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 प्रोटीन फूड्स

2. आंखों को आरम दें

चेहरे का सबसे जरूरी हिस्सा होता है आंखें। अगर वह चमकता रहे तो आपका चेहरा भी निखरा हुआ सा दिखाई देगा। इसलिए जरूरी है कि यात्रा के दौरान आप अपनी आंखों को जरूर आराम दें। अपने ट्रैवेल किट में अपने साथ एक आई ड्रॉप जरूर रखें। यह आंखों के लालपन को दूर करेगी साथ ही आपकी आंखों में चमक भी लाएगा। 

3. फेसवॉश और क्लिंजर का करें इस्तेमाल

लगातार सफर करने से धूल-गंदगी सब आपके चेहरे पर जमा होती रहती है। जिसकी वजह से चेहरा काला के साथ ड्राई हो जाता है। इसके अलावा आपको ब्लैक डेड्स की समस्या भी हो सकती है। इससे बचने के लिए ट्रैवेल के समय अपने साथ क्लिंजर जरूर रखें। हर रात सोने से पहले इसका यूज करें। साथ ही अपने चेहरे पर फेसवॉश का भी इस्तेमाल जरूर करें। 

ये भी पढ़ें - खूबसूरत से ज्यादा खतरनाक है डॉव हिल्स, मौत की इस सड़क पर दिखती है सिर कटी लाश

4. हेल्दी स्किन खाएं

यह जरूरी है कि जहां भी जा रहे हों वहां अपने खाने का ध्यान जरूर रखें। ऐसा ना हो कि समय की कमी के कारण आप कुछ भी ना खाएं या सिर्फ जंक फूड ही खाएं। इससे ना सिर्फ आपकी सेहत पर असर पड़ेगा बल्कि आपके चेहरे पर भी इसका असर पड़ेगा। अगर समय कम भी है तो ज्यादा से ज्यादा फ्रूट्स खाएं। ये आपके सेहत के साथ आपके चेहरे को भी दमकाएंगे।  5. सन स्क्रीन का करें इस्तेमाल

कहीं भी घूमने जा रहे हों तो अपने साथ सन स्क्रीन जरूर रखें। थोड़ी सी धूप भी आपको लम्बे समय तक का टैन दे सकती है। तो कहीं भी घूमने जा रहे हों तो अपने सभी एक्पोज हुए बॉडी पार्ट में जरूर लगाएं। 

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

मुसाफ़िर अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन