युवराज सिंह भारत के क्रिकेट खिलाड़ी हैं और 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में छह गेंदों में छह छक्के लगाने के बाद सिक्सर किंग के नाम से जाने जाते हैं। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 6 गेंदों में 6 छक्के मारे थे और टी20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। युवराज सिंह ने साल 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 362 रन बनाने के अलावा 15 विकेट भी लिए थे और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। युवराज सिंह ने 3 अक्टूबर 2000 को केन्या के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अक्टूबर 2003 में न्यूजीलैंड और 13 सितंबर 2007 को स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 करियर की शुरुआत की थी। युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी योगराज सिंह के यहां हुआ था। युवराज ने 12 नवंबर 2015 को एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई की थी, इसके बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों ने शादी कर ली। Read More
Legends Cricket Trophy: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को बुधवार को लीजेंड्स क्रिकेट ट्रॉफी (एलसीटी) के दूसरे सत्र के लिए न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स का कप्तान और आइकन खिलाड़ी नियुक्त किया गया। ...
T20 World Cup 2024: युवराज सिंह इस कदम के लिए हो रहे शोरगुल से प्रभावित नहीं हैं और किशोर कुमार के मशहूर गाने से अपनी राय बयां करते हुए कहा, ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’। ...
स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में अपना 50वां वनडे शतक लगाकर अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ...
युवराज ने शुक्रवार को स्पोर्ट्स टुडे के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "ऑस्ट्रेलिया जानता है कि दबाव को कैसे संभालना है। उन्होंने कई बार विश्व कप जीता है। ...
Yuvraj Singh On Ms Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मेरे करीबी दोस्त नहीं थे। यह चौंकाने वाला खुलासा पूर्व उपकप्तान युवराज सिंह ने किया है। युवराज ने इसकी वजह भी बताई है। ...