जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। धार्मिक दृष्टि भी उत्तर प्रदेश का पूरे भारत के विशेष मायने हैं। यहां काशी, अयोध्या, मथुरा, इलाहाबाद जैसे हिन्दू धर्म की पावन स्थलियां हैं। इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले शहर कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, आज़मगढ़ भी इसी राज्य का हिस्सा हैं। उत्तर प्रदेश का इतिहास करीब 4000 वर्ष पुराना माना जाता है। यहां आर्यों ने सबसे पहले कदम रखा था। उसी समय को वैदिक सभ्यता का आरंभ माना जाता है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की वेबसाइट http://up.gov.in/ पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। Read More
विगत पांच वर्षों में 5000 स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना की गयी है। अब आगामी पांच वर्षों में 10 हजार नए उपकेंद्रों की स्थापना का लक्ष्य हासिल किया जाए। ...
कौशांबी के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ सोमवार को घर में दुष्कर्म किया। ...
पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की निगोही कस्बा में स्थित एक इमारत तथा भूखंड आदि की नाप नायब तहसीलदार जगत नारायण जोशी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने शुरू कर दी है। ...
पुलिस का कहना है कि घटना 10 अप्रैल को हुई और पीड़ित की लिखित शिकायत के बाद गिरफ्तारियां की गईं। मामले के कुछ आरोपी तथाकथित ऊंची जातियों के हैं। पीड़ित 10वीं कक्षा का छात्र है और अपनी विधवा मां के साथ रहता है। ...
उत्तर प्रदेशः सादात बाजार के रहने वाले शिवदास सोनकर (35) ने रविवार रात अपनी पत्नी रीना (32), बेटे आरव (10) तथा बेटी सेजल (आठ) की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ...
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के जिलों में इसके प्रभाव के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत के साथ-साथ राजधानी लखनऊ में भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने को अनिवार्य कर दिया गया है। ...