तमिलनाडु, दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है। देश के विकास व राजनैतिक दृष्टि से भी यह राज्य हमेशा देश के लिए बेहद अहम रहा है। ऐतिहासिक दृष्टि से तमिलनाडु भारत का सबसे अग्रणी राज्य है। यही एक ऐसा राज्य जो कभी उजड़ा नहीं, प्रागैतिहासिक काल से ही यहां जो लोग बसे, उन्हीं की पीढ़ियां यहां जमी रहीं। अपनी धरती छोड़कर यहां लोग भागे नहीं। यह राजा-महाराजाओं की धरती रही। गुलामी के दिनों में भी इस राज्य में वैसा अंग्रेजों का वैसा प्रभाव नहीं था, जैसा दिल्ली-कोलकाता सरीखे शहरों पर था। जबकि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। चेन्नई के अलावा मदुरै, कोयम्बटूर, सेलम, तिरूनेलवेली सरीखे शहर इस राज्य में स्थित हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिलनाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एडाप्पडी पलानिस्वामी और राज्यपाल विद्यासागर राव हैं। Read More
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर तमिलनाडु में विवाद और गहरा गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने नई नीति में 3 भाषा फॉर्मूला को दुखद और निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा है कि वे इसे राज्य में लागू नहीं होने देंगे। ...
कोरोना वायरस से रविवार (2 अगस्त) को उत्तर प्रदेश की तकनीकी शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। कानुपर में उनके पार्थिव शरीर की शाम में कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार अंत्येष्टि की गई। ...
तमिलनाडु के मंत्री सेलूर राजू कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके है, जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया गया। ...
Coronavirus: भारत में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की दर अब 64.23 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना संक्रमण के 47,704 नए मामले सामने आए। ...