सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
एफटीआईआई के पूर्व चेयरमैन और एक्टर गजेंद्र चौहान ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने ये केस CBI को सौंपकर जनभावना की कद्र की है। ...
अभिषेक कपूर की फिल्म काई पो चे! चेतन भगत की नॉवेल 3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ पर आधारित है। भगत ने बताया कि कैसे सुशांत सिंह ने उनके करियर को फिर से जिंदा किया। ...
सुशांत सिंह राजपूत के केस को सीबीआई के पास जाने के बाद लोगों को अब न्याय की उम्मीद है। एक्टर सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने पहली बार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। ...
हाल ही में रिया ने ईडी से पूछताछ में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ब्रेकअप के बाद भी अंकिता लोखंडे के फ्लैट की किश्त भर रहे थे। इस फ्लैट की कीमत 4 करोड़ बताई जा रही है। ...
Top News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। इसके हंगामेदार रहने की संभावना है। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत केस में आज से सीबीआई ज्यादा सक्रिय तौर पर अपनी जांच शुरू कर देगी। ...