चेतन भगत ने किया खुलासा- सुशांत सिंह राजपूत ने किया मेरे करियर को एक बार फिर से जिंदा-जानिए कैसे...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 21, 2020 11:58 AM2020-08-21T11:58:24+5:302020-08-21T11:58:24+5:30

अभिषेक कपूर की फिल्म काई पो चे! चेतन भगत की नॉवेल 3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ पर आधारित है। भगत ने बताया कि कैसे सुशांत सिंह ने उनके करियर को फिर से जिंदा किया।

chetan bhagat says about sushant sing rajput | चेतन भगत ने किया खुलासा- सुशांत सिंह राजपूत ने किया मेरे करियर को एक बार फिर से जिंदा-जानिए कैसे...

सुशांत को लेकर बोले चेतन भगत (फाइल फोटो)

Highlightsलेखक चेतन भगत की कई नॉबेल पर अब तक फिल्में बन चुकी हैंसुशांत की पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी

लेखक चेतन भगत की कई नॉबेल पर अब तक फिल्में बन चुकी हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बात की जाए तो एक्टर ने काई पा चे फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। सुशांत की पहली ही फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी। ये फिल्म तीन दोस्तों पर आधारित थी। फिल्म 2013 में पर्दे पर रिलीज हुई थी। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनीं काई पो चे फिल्म  लेखक चेतन भगत की नॉवेल '3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' पर आधारित है।

हाल ही में चेतन ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने उनके करियर का फिर से जिंदा कर दिया था। टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में चेतन ने अपने करियर को लेकर बातें की हैं। साथ ही चेतन ने सुशांत को करियर का अहम रोल प्ले करने वाला बताया है।

चेतन ने कगा है कि उनके करियर को फिर से जिंदा करने के पीछे एक्टर सुशांत सिंह और अभिषेक कपूर का बहुत बड़ा योगदान हैं। उनकी इस कहानी पर कोई भी फिल्म बनाना नहीं चाहता था क्योंकि ये गोधरा दंगों पर आधारित है। ऐसे में अभिषेक ने तय किया कि वह इस पर फिल्म बनाएं, लेकिन इसके लिए वह नए चेहरों को कास्ट करेंगे।

उन्होंने सुशांत सिंह को फिल्म में अहम रोल के लिए साइन किया था। सुशांत ने भी अपनी पहली ही फिल्म में जोखिम उठाया। क्योंकि ये कोई लव स्टोरी नहीं थी।इसके बाद चेतन ने आगे कहा, 'फिल्म '3 इडियट्स' के बाद कई दिक्कतों का सामना और विवादों के बाद उन्हें चुप होना पड़ा।

इसके बाद अभिषेक ही थे जिन्होंने उनकी कहानी पर फिल्म की।  उन्होंने मेरे नॉवेल पर फिल्म बनाने का फैसला किया, जिससे लेखक की बॉलीवुड में वापसी हो सकी। आपको बात दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था।

'काय पो छे!' के बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। 

Web Title: chetan bhagat says about sushant sing rajput

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे