सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
कांग्रेस ने कहा है कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी महाराष्ट्र सरकार की है। ऐसे में बिहार पुलिस जबरन इस मामले में हस्तक्षेप कर रही है। ...
बिहार सरकार ने बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है। इससे पहले आज सुबह ही सुशांत के पिता ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से बात भी की थी। ...
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने पटना राजीव नगर थाने में अपने बेटे की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसकी जांच के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई में जांच कर रही है। ...
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने पटना राजीव नगर थाने में अपने बेटे की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवती और उसके परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसकी जांच के लिए बिहार पुलिस की टीम मुंबई में जांच कर रही है। ...
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इसी बीच आज सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पहली बार एक वीडियो जारी कर बांद्रा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाएं। इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो में बताया कि आखिर पटना में ही क्यों केस दर् ...