सुशांत सिंह राजपूत ने निधन से पहले गूगल पर सर्च की थीं ये चीजें, अपना व एक्स मैनेजर का नाम और...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 4, 2020 11:10 AM2020-08-04T11:10:30+5:302020-08-04T11:10:30+5:30
सुशांत सिंह राजपूत को गुज़रे हुए दो महीने होने वाले हैं लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं रही है।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने होने वाले हैं। लेकिन एक्टर के निधन की गुत्थी उलझती ही जा रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने हाल में रिया पर प्यार में सुशांत को फंसाकर उसके पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मुकदमा संख्या 241/20 है। अब बिहार पुलिस भी इस मामले की छानबीन अपने तरीके से कर रही है। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं।
सुशांत के जाने के रोज़ उनसे जुड़ी एक नई बात सामने आ रही है। एक्टर की आत्महत्या मामले में अब एक नई जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि सुशांत ने मरने से पहले गूगल पर क्या सर्च किया था।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, सुशांत ने आत्महत्या करने से पहले अपनी एक्स मैनेजर दिशा सालियान का नाम सर्च किया था, जिनकी मौत सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही हुई थी। इसके साथ सुशांत ने अपना नाम सर्च किया और कुछ मानसिक बीमारियों के बारे में सर्च किया था। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सुशांत ने जिन मानसिक बीमारियों के बारे में सर्च किया था वो हैं, बाइपोलर डिसऑर्डर (Bipolar disorder), सिजोफ्रेनिया (schizophrenia), पेनलेस डेथ (painless death)।
सुशांत के दोस्त का खुलासा
अब सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त सैमुअल हाओकिप ने एक्टर को लेकर कई खुलासे किए हैं। सैमुअल का कहना है कि उन्होंने जून-जुलाई 2019 के बीच ही एक्टर के साथ काम करना बंद कर दिया था और उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि सुशांत के साथ क्या गलत हो रहा है।
टाइम्स नाउ के साथ बातचीत करते हुए सैमुअल ने बताया है कि उन्हें एक्टर के स्टाफ के जरिए पता चला था कि वह मेडिसिन पर चल रहे हैं। लेकिन, उनकी आर्थिक स्थिति ठीक थी। इसके साथ ही सैमुअल ने बताया कि सिद्धार्थ पिठानी उनके मुकाबले रिया चक्रवर्ती के ज्यादा क्लोज थे। सुशांत के दोस्त ने कहा है कि सिद्धार्थ मुझसे ज्यादा अच्छे दोस्त रिया के थे, मतलब वो रिया के ज्यादा क्लोज थे।