सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम का नेतृत्व करने गए आईपीएस अधिकारी और पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को महाराष्ट्र की सरकार ने क्वारंटाइन कर दिया है। ...
सुशांत राजपूत के फैंस और उनके परिजनों का कहना है कि सुशांत की हत्या की गयी थी। उनकी मौत से पहले उनकी पूर्व मैनेजर दिशा साल्यान की भी संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। ...
सुशांत सिंह राजपूत की बहनें अपने भाई के गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ रही हैं। इस राखी पर सुशांत को याद कर बहनों का दुख और गहरा होता जा रहा है। ...
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जांच में बिहार पुलिस भी जुट गई है। सुशांत के पिता हाल ही में पटना में रिया चक्रवती, उनके परिवार के सदस्यों और छह अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। ...
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत राजपूत 14 जून को अपने मुंबई बांद्रा स्थित आवास पर मृत मिले थे। उनके मौत के मामले की जांच मुंबई पुलिस के साथ परिवार द्वारा पटना में शिकायत दर्ज कराने के बाद बिहार पुलिस भी कर रही है। बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई में है। ...