सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायिक फोरम है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 30 अन्य न्यायमूर्ति होते हैं। जिनके पास संविधान समीक्षा समेत अनेक शक्तियां होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास किसी संबैधानिक मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की भी शक्तियां होती हैं। भारत की सुप्रीम कोर्ट भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हैं।भारत के संविधान के चैप्टर पांच के पांचवें भाग द्वारा निर्धारित संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। जैसा कि भारतीय संविधान द्वारा कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान के रक्षक के तौर पर काम करना है, संघीय सरकार के प्राधिकार द्वारा स्थापित अदालत और अपील के लिए यह सबसे ऊपरी अदालत है। Read More
Sreesanth: आईपीएल 2013 स्पॉट फिक्सिंग में बैन झेल रहे पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया है कि उन्होंने क्यों स्पॉट फिक्सिंग में अपने शामिल होने की बात स्वीकारी थी ...
सुप्रीम कोर्ट के रवैये से धर्म संसद के संत काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा, 'कुत्ते तक को तत्काल न्याय दिलाने वाले राम के देश में रामजन्मभूमि के मुकदमे को न्याय नहीं मिल रहा है।' ...
एयरसेल-मैक्सिस केस और आईएनएक्स मीडिया केस में आरोपों का सामना कर रहे कार्ति चिदंबरम को कोर्ट ने फटकार लगाई और 5,6,7 और 12 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने का आदेश दिया। ...
केन्द्र ने अयोध्या में विवादास्पद राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद स्थल के पास अधिग्रहण की गई 67 एकड़ जमीन को उसके मूल मालिकों को लौटाने की अनुमति मांगने के लिये मंगलवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया। ...
विश्वविद्यालय में आरक्षण की यह कौन सी प्रक्रिया है जिसने पूरे देश में विवाद खड़ा कर दिया है। आइए, 13 प्वाइंट में समझते हैं '13 प्वाइंट रोस्टर' और विश्वविद्यालय आरक्षण विवाद से जुड़ी बड़ी बातें... ...
उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री द्वारा जारी नोटिस के अनुसार प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ अब इस दिन सुनवाई नहीं करेगी क्योंकि न्यायमूर्ति एस ए बोबडे इस दिन उपलब्ध नहीं होंगे। ...