सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायिक फोरम है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 30 अन्य न्यायमूर्ति होते हैं। जिनके पास संविधान समीक्षा समेत अनेक शक्तियां होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास किसी संबैधानिक मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की भी शक्तियां होती हैं। भारत की सुप्रीम कोर्ट भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हैं।भारत के संविधान के चैप्टर पांच के पांचवें भाग द्वारा निर्धारित संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। जैसा कि भारतीय संविधान द्वारा कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान के रक्षक के तौर पर काम करना है, संघीय सरकार के प्राधिकार द्वारा स्थापित अदालत और अपील के लिए यह सबसे ऊपरी अदालत है। Read More
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में कहा कि 12-18 आय़ुवर्ग के लोगों के लिए जल्द ही जायडस कैडिला का टीका उपलब्ध हो सकता है । साथ ही दिसंबर तक सरकार देश की युवा आबादी को वैक्सीनेट करना चाहती है । ...
सीबीएसई दसवीं कक्षा, 11वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के परिणामों के आधार पर 12वीं कक्षा के छात्रों के अंक मूल्यांकन में क्रमश: 30:30:40 का फार्मूले पर कर रहा है । ...
बंबई उच्च न्यायालय ने अमरावती से लोकसभा सदस्य नवनीत कौर राणा को जारी जाति प्रमाणपत्र मंगलवार को रद्द कर दिया और कहा कि प्रमाणपत्र जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी से प्राप्त किया गया था। ...
सुप्रीम कोर्ट में दायर किए हलफनामे में केंद्र सरकार ने मुआवजे और मृत्यु प्रमाण पत्र पर अपनी नीति सुनिश्चित करने के निर्देश पर कहा कि हम कोविड से हुई हर मौत पर 4 लाख रुपये का मुआवजा नहीं दे सकते हैं । ...
सीबीएसई ने साफ कर दिया है कि 31 जुलाई से पहले इस बार के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। सीबीएसई ने ये जानकारी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को दी। 12वीं की परीक्षा इस बार कोरोना महामारी के कारण नहीं आयोजित हो सकी थी। ...
CBSE Class 12 Result 2021: सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि इस बार 12वीं के नतीजे 10वीं और 11वीं सहित 12वीं के प्री-बोर्ड और प्रैक्टिकल नंबरों से तय होंगे। ...