सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायिक फोरम है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 30 अन्य न्यायमूर्ति होते हैं। जिनके पास संविधान समीक्षा समेत अनेक शक्तियां होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास किसी संबैधानिक मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की भी शक्तियां होती हैं। भारत की सुप्रीम कोर्ट भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हैं।भारत के संविधान के चैप्टर पांच के पांचवें भाग द्वारा निर्धारित संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। जैसा कि भारतीय संविधान द्वारा कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान के रक्षक के तौर पर काम करना है, संघीय सरकार के प्राधिकार द्वारा स्थापित अदालत और अपील के लिए यह सबसे ऊपरी अदालत है। Read More
दशहरा रैली करने की अनुमति देने वाले बॉम्बे हाईकोर्ट पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, "हम बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं देंगे।" ...
संसद के नए भवन के ऊपर नए राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह लगाने को लेकर दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि भवन के ऊपर स्थापित प्रतीक की शेर की मूर्ति भारत के राज्य प्रतीक (अनुचित उपयोग का निषेध) अधिनियम, 2005 के प्रावधानों का ...
सुप्रीम कोर्ट ने भारत में गर्भपात को लेकर विवाहित और अविवाहित महिलाओं के बीच के भेद को मिटाते हुए कहा है कि सभी महिलाओं को 24 हफ्ते के भीतर अनचाहे गर्भ को गिराने का अधिकार है। ...
सुप्रीम कोर्ट में संविधान पीठ की कार्यवाही का लाइव प्रसारण 26 सितंबर से शुरू हो गया। फिलहाल यूट्यूब के माध्यम से कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। लोग अपने मोबाइल, लैपटॉप आदि से इस कार्यवाही को देख सकते हैं। ...
शीर्ष अदालत ने कुमार को प्राथमिकी रद्द करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय जाने की छूट भी दी। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट मामले की जांच करेगी। ...