श्रीलंका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन श्रीलंका क्रिकेट (SLC) द्वारा किया जाता है। श्रीलंका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 17 से 21 फरवरी 1982 को इंग्लैड के खिलाफ कोलंबो में खेला था। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साल 1996 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 2007 व 2011 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
Asia Cup 2022: क्वालीफायर हांगकांग के अलावा टूर्नामेंट में भाग ले रही सात बार की चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें अपने दिन किसी को भी हरा सकती है। ...
Asia Cup 2022: 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला है। ऐसी संभावना है कि दोनों टीमें टूर्नामेंट में कम से कम दो बार और भिड़ सकती हैं, बशर्ते दोनों सुपर-फोर चरण और फिर फाइनल में पहुंचे। ...
Asia Cup 2022: तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा पैर में चोट के कारण सोमवार को एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो गए जिससे श्रीलंका को इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले झटका लगा है। ...
Asia Cup 2022: भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान और क्वालीफायर टीम (अभी तय होना बाकी है) के साथ है, जिसमें भारत और पाकिस्तान का सामना 28 अगस्त को होगा। भारतीय टीम 31 अगस्त को ग्रुप की तीसरी टीम क्वालीफायर के साथ भिड़ेगी, जबकि पाकिस्तान की टीम क्वालीफायर के ...