श्रीलंका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन श्रीलंका क्रिकेट (SLC) द्वारा किया जाता है। श्रीलंका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 17 से 21 फरवरी 1982 को इंग्लैड के खिलाफ कोलंबो में खेला था। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साल 1996 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 2007 व 2011 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
T20 World Cup 2022: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया। जीत के बाद इंग्लैंड ग्रुप-1 की पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल से बाहर हो गई है। ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। ...
ICC T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया ने सुपर-12 के अपने अंतिम मैच में अफगानिस्तान को चार रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीद बरकरार रखी हैं। ...
श्रीलंका के लिए हसरंगा ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट जबकि तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए। इसके बाद धनंजय ने श्रीलंका की पारी को संवारा तथा 42 गेंदों पर नाबाद 66 रन की आकर्षक पारी खेली। ...
ICC T20 World Cup 2022: न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स (104 रन) के शतक की बदौलत खराब शुरूआत से उबरते हुए शनिवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच में सात विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। ...
ICC T20 World Cup 2022: मध्यक्रम बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (104 रन) के शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट पर 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टूर्नामेंट के मौजूदा चरण का दूसरा शतक रहा। ...