श्रीलंका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन श्रीलंका क्रिकेट (SLC) द्वारा किया जाता है। श्रीलंका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 17 से 21 फरवरी 1982 को इंग्लैड के खिलाफ कोलंबो में खेला था। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साल 1996 में अर्जुन राणातुंगा की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था और साल 2007 व 2011 में भी टीम रनरअप रही थी। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत को हराकर साल 2014 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। Read More
U19 Women's T20 WC: मन्नत कश्यप, अर्चना देवी सिंह और सोनम यादव की स्पिन तिकड़ी ने शानदार गेंदबाजी की। भारत ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड को 83 रन से हराकर सुपर सिक्स में प्रवेश किया। ...
IND vs SL, 3rd ODI: भारत ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को 317 रन से रौंदकर इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की और साथ ही तीन मैच की सीरीज में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। ...
IND vs SL, 3rd ODI: विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के शतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से भारत ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट पर 390 रन बनाए। ...
IND vs SL 3rd ODI: भारतीय पारी के 43वें ओवर में विराट कोहली के चौके को रोकने के लिये बंडारा डीप स्क्वेयर लेग से और वांडरसे डीप मिडविकेट से दौड़े और टकरा गए। ...
Virat Kohli IND vs SL, 3rd ODI: विराट कोहली ने अपने 46वें एकदिवसीय और कुल 74वें अंतरराष्ट्रीय शतक के दौरान 110 गेंद में आठ छक्कों और 13 चौकों की मदद से नाबाद 166 रन की पारी खेली। ...
IND vs SL, 3rd ODI: पहले वनडे में विराट कोहली ने 87 गेंद में 113 रन की पारी खेली थी। तीसरे मैच में 85 गेंद में शतक पूरा किया। 10 चौके और एक छक्का शामिल है। ...