Siddaramaiah: कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता सिद्धारमैया का जन्म मैसूर के एक गाँव में हुआ था। पेशे से वकील सिद्धारमैया ने 1978 में अपने राजनीतीक जीवन की शुरूआत की। 1983 में 'भारतीय लोक दल' के टिकट पर चामुंडेश्वरी विधानसभा से चुनाव जीतकर विधान सभा पहुँचे। 1992 में उन्हें जनता दल का सेक्रेटरी जनरल बनाया गया। लेकिन बाद में जनता दल को छोड़कर सिद्धारमैया कांग्रेस में शामिल हो गये। साल 2004 में जब कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार बनी तो धरम सिंह मुख्यमंत्री बने और सिद्धारमैया ने उपमुख्यमंत्री का पद संभाला। साल 2013 के विधान सभा चुनाव में जब कांग्रेस को बहुमत मिला तो सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री बने। Read More
वह तिहाड़ जेल में बंद थे। वापसी पर जोरदार स्वागत हुआ, जहां इंतजार कांग्रेस नेताओं के अलावा जद(एस) के लोग भी कर रहे थे। वह जब फूलों से सजी गाड़ी में जुलूस में चल रहे थे उसी दौरान जद(एस) कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता को अपनी पार्टी का झंडा दिया जिसे उन्ह ...
पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने बार-बार कहा है कि राज्य में मध्यावति चुनाव हो सकते हैं। सिद्धरमैया ने सरकार नहीं गिराने की कुमारस्वामी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जदएस नेता के बयान से संकेत जाता है कि वह भगवा दल को समर ...
विधायक रंजन ने कहा, ‘‘टीपू सुल्तान से संबंधित पाठ में गलत सूचना है।’’ उन्होंने पीटीआई से बुधवार को कहा, ‘‘यह (पाठ) हटाया जाना चाहिए। मैंने शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार को लिखा है कि वह (टीपू सुल्तान) कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं था।’’ ...
कर्नाटक सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को निर्णय लिया है कि मंत्रियों को राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जाएगा। ...
बतौर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनवरी 2018 में पत्र लिख कर भारत रत्न से शिवकुमार स्वामीजी को सम्मानित करने का अनुरोध किया था। हालांकि, केंद्र ने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। ...
सिद्धारमैया ने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “महात्मा गांधी के हत्यारे को भारत रत्न दिया जा रहा है! जिन्होंने गांधीजी की हत्या का षड्यंत्र रचा, उन्हें भारत रत्न मिल रहा है!” ...
जद(एस) प्रमुख एच डी देवगौड़ा ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जद(एस) के अयोग्य ठहराये गये तीन विधायकों को पार्टी में वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा ‘‘विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराये गये विधायकों का मामला सुनवाई के लिये 22 अक्टूबर को उच ...