सिद्धरमैया का बीजेपी पर हमला, कहा- महात्मा गांधी के हत्यारे को दिया जा रहा है भारत रत्न, राष्ट्र का क्या होगा?

By भाषा | Published: October 19, 2019 05:50 AM2019-10-19T05:50:42+5:302019-10-19T05:50:42+5:30

सिद्धारमैया ने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “महात्मा गांधी के हत्यारे को भारत रत्न दिया जा रहा है! जिन्होंने गांधीजी की हत्या का षड्यंत्र रचा, उन्हें भारत रत्न मिल रहा है!”

Siddaramaiah calls Savarkar a murderer | सिद्धरमैया का बीजेपी पर हमला, कहा- महात्मा गांधी के हत्यारे को दिया जा रहा है भारत रत्न, राष्ट्र का क्या होगा?

File Photo

Highlightsकर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने सावरकर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की भाजपा की योजना की शुक्रवार को आलोचना की और उन्हें हत्यारा बताया।सिद्धारमैया ने कहा कि सावरकर महात्मा गांधी की हत्या के आरोपियों में एक थे। लेकिन साक्ष्यों के अभाव में आरोप साबित नहीं हो सका और वह छोड़ दिये गये।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने सावरकर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की भाजपा की योजना की शुक्रवार को आलोचना की और उन्हें हत्यारा बताया। सिद्धारमैया ने कहा कि सावरकर महात्मा गांधी की हत्या के आरोपियों में एक थे। लेकिन साक्ष्यों के अभाव में आरोप साबित नहीं हो सका और वह छोड़ दिये गये।

सिद्धारमैया ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “महात्मा गांधी के हत्यारे को भारत रत्न दिया जा रहा है! जिन्होंने गांधीजी की हत्या का षड्यंत्र रचा, उन्हें भारत रत्न मिल रहा है!”

गौरतलब है कि भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि वह केंद्र सरकार से विनायक दामोदर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग करेगी। सिद्धरमैया ने कहा, “अब वे आगे बढ़ कर उन्हें (सावरकर) भारत रत्न दे रहे हैं! राष्ट्र का क्या होगा? इसलिए किसी व्यक्ति ने गोडसे को भी भारत रत्न देने को कहा है।’’

गोडसे ने गांधीजी की हत्या की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरएसएस और हिन्दू महासभा पर आरोप लगाया कि इन संगठनों ने कभी स्वतंत्रता संग्राम में भाग नहीं लिया था और अंग्रेजों का साथ दिया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सहित संघ परिवार ने पिछले लोकसभा चुनाव में लोगों का ध्यान असली मुद्दे से भटकाने का काम किया।

सिद्धारमैया ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी का सही क्रियान्वयन नहीं किये जाने के कारण देश की अर्थव्यवस्था गर्त में चली गयी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा की सरकार दिसंबर के उप चुनाव के आगे नहीं टिक पाएगी। 

Web Title: Siddaramaiah calls Savarkar a murderer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे