1965 में बिहार के रोहतास में जन्मे संजय निरुपम कांग्रेस नेता हैं। संजय निरुपम मुंबई-उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के सदस्य थे। इससे पहले वह दो बार राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। एक बार कांग्रेस की ओर से और इससे पूर्व वह शिवसेना की ओर से एक बार राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। स्नातक की डिग्री पटना से की। 1986 में उन्होंने दिल्ली का रुख किया और एक पत्रकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वह हिन्दी साहित्य अकादमी, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।आगे चलकर उन्होंने शिवसेना की ओर से राज्यसभा का चुनाव जीता, लेकिन 2005 में उन्होंने कांग्रेस ने नाता जोड़ लिया। वह मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2019 में कांग्रेस ने संजय निरुपम को मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। Read More
कांग्रेस के संजय निरुपम उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद इस कदर गुस्से में हैं कि उन्होंने कांग्रेस आलाकामान को ही चुनौती दे ही है। ...
Sanjay Nirupam On Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में ईडी की कस्टडी में हैं। ईडी उनसे छह दिनों तक लगातार शराब घोटाला से संबंधित सवाल पूछेगी। ...
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया कि अशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की कार्यशैली से नाराज चल रहे थे। इस कारण से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। ...
पटना के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व सांसद संजय निरुपम ने कहा कि अब हत्या के आरोपी मोहम्मद रियाज अंसारी का भाजपा नेता के साथ फोटोग्राफ्स सामने आया है. ...
महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम ने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में चल रही महाराष्ट्र सरकार राज ठाकरे से खौफ खा रही है और यही कारण है कि महाराष्टर सरकार राज ठाकरे पर कार्रवाई करने से बच रही है। ...