साइना नेहवाल भारत की स्टार बैडमिंटन महिला खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 17 मार्च 1990 को हुआ था। उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए इतिहास रचा था और ओलंपिक खेलों में वह बैडमिंटन में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। साइना ने ओलंपिक के अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में अब तक दो गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वह कॉमनवेल्थ में दो सिंगल्स गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय हैं। 2015 में वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। उन्हें पद्म भूषण, खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। Read More
समीर वर्मा, साइना नेहवाल और पी कश्यप ने गुरुवार को सैयद मोदी अंतरराष्ट्रीय विश्व सुपर टूर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ...
सैयद मोदी बैडमिंटन ग्रां प्री में साइना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत जैसे सितारे अपने हुनर का जलवा दिखाएंगे जबकि पिछली चैम्पियन पी वी सिंधु इस बार नहीं खेल रही है। ...